होम / टीवी / 15 अगस्त को लॉन्च होगा 'भारत24', कुछ इस तरह से बनाएगा रिकॉर्ड!

15 अगस्त को लॉन्च होगा 'भारत24', कुछ इस तरह से बनाएगा रिकॉर्ड!

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ अपनी नई टैगलाइन ‘विजन ऑफ न्यू इंडिया’ (Vision of new India) के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ अपनी नई टैगलाइन ‘विजन ऑफ न्यू इंडिया’ (Vision of new India) के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। इसी के साथ ‘भारत24’ फील्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित करने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीईओ जगदीश चंद्रा देशभर में 4000 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक संवाददाता नियुक्त करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। यानी चैनल में 4000 से अधिक संवाददाताओं की नियुक्ति करने का प्लान है। बताया जा रहा है कि इस पर काम शुरू भी कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह चैनल STATES MAKE THE NATION की थीम पर चलेगा, जिसमें सभी राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी कवरेज मिलेगी।  इस प्लान के अनुसार देश के 4000 विधानसभा क्षेत्रों में से अधिकतर क्षेत्रों में   इनफॉर्मर/ स्ट्रिंगर/ रिपोर्टर होंगे जो देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी कवरेज देंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि न्यूज चैनल्स के इतिहास में संभवत: ‘भारत24’ देश का सबसे बड़ा और व्यापक कवरेज वाला एक मात्र चैनल होगा, जिसका फोकस केवल दिल्ली या NCR  पर न होकर पूरे देश पर होगा। 

सूत्रों के अनुसार, इन सभी प्रदेशों की राजधानियों में इस प्रकार के संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे, जिसमें खुद सीईओ जगदीश चंद्रा मौजूद रहेंगे।  इस प्रकार का पहला सम्मलेन 20 अगस्त के आसपास लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रदेश के कुछ पिछड़े इलाकों को मिलाकर 480 से अधिक संवाददाता भाग लेंगे।

नेशनल न्यूज चैनल्स के इतिहास में सम्भवतः यह पहला अवसर होगा, जब केवल एक राज्य में ही 480 से संवाददाता नियुक्त जा रहे हैं। जहां तक डिस्ट्रीब्यूशन का सवाल है, यह चैनल क्षेत्रीय केबल नेटवर्क के अलावा Tata Sky (Tata Play) ,Airtel, Dish Tv और Videocon DTH पर भी उपलब्ध रहेगा,  जिससे करोड़ों दर्शक ‘भारत24’ से जुड़ सकेंगे।


टैग्स न्यूज चैनल जगदीश चंद्रा भारत24 रिकॉर्ड 15 अगस्त
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago