होम / टीवी / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण योगीराज : 20 मिनट में बनीं रामलला की आंखें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण योगीराज : 20 मिनट में बनीं रामलला की आंखें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले अरुण योगीराज ने कई रोचक किस्से सुनाए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले अरुण योगीराज से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में खास बातचीत की गई। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपने 20 मिनट के अंदर रामलला की आंखें कैसे तैयार कर लीं? अरुण योगीराज से इसके पीछे की तपस्या के बारे में भी पूछा गया। रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने बताया कि जब उन्हें राममला की मूर्ति की आंखें बनानी थीं तो उन्होंने गुरुदेव गणेश आचार्य से मुलाकात की।

योगीराज ने आगे बताया, गुरुदेव ने मुझसे कहा रामलला की आंखें बनाने के लिए तुम्हें सिर्फ 20 मिनट की जरूरत पड़ेगी। मैंने जवाब में कहा कि हां गुरुजी मेरे लिए 20 मिनट का समय काफी होगा। इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ रिवाज बताए।

मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कहा,'गुरुजी ने मुझसे कहा कि तुम सरयू नदी में बिल्कुल सुबह-सुबह स्नान करो। इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर कनक भवन में पूजा-अर्चना करो। इसके बाद ही तुम रामलला की आंखें बनाओ। उस समय मुझे काफी टेंशन हो रही थी, क्योंकि मुझे पता है कि आंखें कई प्रकार की होती हैं। करीब 10 से ज्यादा तरह से मूर्ति की आंखें बनाई जा सकती है।

अरुण ने आगे बताया, 10 प्रकार की आंखों में से किसी एक प्रकार का चयन कर पाना काफी कठिन काम था। लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं ये कर लूंगा। भगवान इस काम में मेरी मदद करेंगे। प्रभु मेरे जरिए ही यह काम करवाना चाहते हैं। यह सब सोचकर मैंने अपने कुलदेवता की पूजा की और इसके बाद 20 मिनट के अंदर रामलला की आंखें तैयार कर लीं गईं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago