होम / टीवी / देश की बड़ी शख्सियतें हैं इस न्यूज चैनल की मुरीद, सार्वजनिक मंच पर की तारीफ

देश की बड़ी शख्सियतें हैं इस न्यूज चैनल की मुरीद, सार्वजनिक मंच पर की तारीफ

इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट कर चैनल की शान में कसीदे पढ़े थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दोपहर के वक्त यदि आप दुनिया भर की खबरों की तलाश में खबरिया चैनलों का रुख करते हैं तो आपको ज्यादातर निराशा ही हाथ लगेगी। क्योंकि अधिकांश चैनल इस दौरान ‘सास-बहू’ में ही उलझे रहते हैं। ऐसे में जी मीडिया के अंग्रेजी न्यूज चैनल विऑन (WION) शायद आपकी तलाश खत्म कर सकता है। ‘जी’ समूह के इस अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल को समाचारों पर लगातार पकड़ बनाए रखने और उन्हें तुरंत दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सराहा जा रहा है।

कुछ समय पूर्व उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने विऑन की शान में कसीदे पढ़े थे। उन्होंने अपने ट्वीट में चैनल की तारीफ करते हुए लिखा था, ‘तूफान डोरियन सहित वैश्विक समाचारों के बारे में जानने के लिए मैं टीवी के चैनल बदल रहा था, जिस चैनल पर जाकर मेरी तलाश खत्म हुई वो सीएनएन या बीबीसी जैसा कोई विदेशी चैनल नहीं, बल्कि विऑन न्यूज था। इसके लिए विऑन को बधाई’।

महिंद्रा के इस ट्वीट को एक हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया और अधिकांश यूजर्स ने उनकी बात पर सहमति जताई। लोगों ने माना कि विऑन न केवल अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज को बुलंद कर रहा है, बल्कि विदेश की खबरों को तुरंत देशवासियों तक पहुंचा भी रहा है।

अब मशहूर अभिनेता कबीर बेदी ने इस चैनल की जमकर तारीफ की है। बेदी ने विऑन को ‘भारतीय अल जजीरा’ तक करार दे दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘विऑन भारत से बाहर एक महान अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनल बनने की राह पर है, एक भारतीय अल जजीरा, RT, यहां तक कि बीबीसी भी। बहस के बजाय समाचारों पर ध्यान केंद्रित करना इसे दूसरे चैनलों से अलग बनाता है।’ इतना ही नहीं, कबीर बेदी ने चैनल की एग्जिक्यूटिव एडिटर पल्की शर्मा को भी सराहा है। उन्होंने लिखा है, ‘पल्की शर्मा की अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग विश्व स्तर की है।’

पहले आनंद महिंद्रा और अब कबीर बेदी के तारीफ भरे ट्वीट दर्शाते हैं कि ‘जी’ समूह ने जिस उद्देश्य के साथ चैनल लॉन्च किया था, वह पूरा होता नजर आ रहा है। पल्की शर्मा ने बेदी की तारीफ के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए चैनल की पूरी टीम बधाई की पात्र है। पल्की विऑन में प्राइम टाइम स्लॉट संभालती हैं। इससे पहले सीएनएन-आईबीएन में भी वह ये जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं, जहां उन्होंने करीब 11 साल काम किया था। इसके अलावा उन्होंने मॉर्निंग न्यूज शो में भी अपने अंदाज से लोगों को प्रभावित किया है।

पल्की का न्यूज प्रेजेंटेशन अन्य फीमेल एंकर्स से अलग है और यही उनके लिए प्राइम टाइम में पुरुष एंकरों को टक्कर देने का प्लस पॉइंट है। इसके अलावा खबरों को पेश करने का उनका अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। चैनल की बात करें तो ‘जी’ समूह ने करीब तीन साल पहले यानी वर्ष 2016 में विऑन की शुरुआत की थी। इसका मकसद भारत की आवाज को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक प्रमुखता से पहुंचाना और वैश्विक मुद्दों पर भारत के नजरिये को पेश करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में इस अंग्रेजी न्यूज चैनल का शुभारंभ किया था।

विऑन की कमान वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम के नंबर 1 शो 'डीएनए' के एंकर सुधीर चौधरी को सौंपी गई है। हाल ही में विऑन और रशियन न्यूज एजेंसी ‘स्पूतनिक’ के साथ करार हुआ है। दोनों समूहों के बीच यह करार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के दौरान ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हुआ। इसे अब तक का पहला प्राइवेट मीडिया टाईअप कहा जा रहा है।


टैग्स जी न्यूज विदेशी मीडिया जी मीडिया विऑन स्पूतनिक
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

45 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago