होम / टीवी / पत्रकार ने PM को बताया कार्टून, एंकर को आया गुस्सा, सिक्यूरिटी बुलाने की मांग

पत्रकार ने PM को बताया कार्टून, एंकर को आया गुस्सा, सिक्यूरिटी बुलाने की मांग

डिबेट शो में शामिल दर्शकों ने भी जताया विरोध, गेस्ट को शो से बाहर निकालने के लिए सिक्योरिटी बुलाने तक की मांग उठी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वाकई में यह दिलचस्प मामला है, जो हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18इंडिया’ के एक डिबेट शो के दौरान हुआ। इस चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित एंकर्स में शुमार अमिश देवगन इस शो को होस्ट करते हैं, जिसका नाम है 'आर पार'। शो में वॉट्सऐप जासूसी कांड और उसके चलते बढ़ती असहिष्णुता को लेकर बहस हो रही थी।

इस शो में मोदी सरकार और संघ के विरोधी पूर्व पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक निशांत वर्मा ने पीएम मोदी को कार्टून तक कह डाला। इतना सुनते ही शो के होस्ट अमिश देवगन हत्थे से उखड़ गए। शो के पैनल में मौजूद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने तो इस गेस्ट को शो से बाहर निकालने के लिए सिक्यूरिटी बुलाने तक की मांग कर डाली।

इन दिनों कांग्रेस अपने प्रवक्ताओं को कई सारी डिबेट्स में जाने से रोक रही है। अगर कोई कांग्रेस समर्थक पूर्व पत्रकार या पॉलिटिकल विश्लेषक जाता भी है और उसके सामने अगर संबित पात्रा होते हैं तो वह पूरी तैयारी के साथ जाता है। ऐसे में इन दिनों संबित पात्रा खासी बड़ी मुसीबत से गुजर रहे हैं। अब संबित के विरोधी उन्हीं की तरह दूसरे पर हावी होनी की कला का डिबेट्स शो के दौरान खूब प्रयोग करने लगे हैं। निशांत वर्मा ने भी बिल्कुल ऐसा ही किया।

शो के दौरान मुद्दा चल रहा था कि इंदिरा गांधी को खलनायक क्यों बोला गया। बोलने के लिए जब संबित पात्रा का नंबर आया तो निशांत वर्मा जो अपनी बात पहले ही खत्म कर चुके थे, अपनी डायस छोड़कर संबित पात्रा के सामने जाकर खड़े हो गए। उन्होंने एक कागज निकाला और उसे दोनों हाथों से पकड़कर दर्शकों और कैमरों के सामने दिखाकर बार-बार बोलने लगे कि बीजेपी ने इंदिरा के बारे में यह क्यों बोला? संबित पात्रा ने उन्हें समझाया, रोकने की कोशिश की, सामने से हटाने की कोशिश की लेकिन निशांत वर्मा बिना रुके लगातार बोलते रहे और वहीं खड़े रहे।

ऐसे में अमिश देवगन को दर्शकों के बीच से उठकर मंच पर आना पड़ा और निशांत वर्मा को उनकी जगह भेजना पड़ा। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक निशांत वर्मा ने जाते-जाते यह बोल डाला कि किस कार्टून को पीएम की कुर्सी पर बैठा दिया है। इस पर संबित पात्रा ने एतराज किया, लेकिन अमिश ने तो इसे बात को तान दिया। पहले कई बार खुद मना किया, फिर दर्शकों के मुंह पर माइक लगा कर उनसे पूछने लगे कि क्या पीएम के बारे में कार्टून जैसा शब्द इस्तेमाल करना ठीक है?

दर्शक भी विरोध करने लगे। इधर निशांत वर्मा फिर एक्टिव हो गए और मंच पर संबित पात्रा के सामने जाकर खड़े हो गए। इस पर संबित पात्रा ने फौरन चिल्लाकर कहा कि सिक्योरिटी को बुलाइए और इनको यहां से बाहर करिए। ये विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। अगर आपने नहीं देखी हो तो आप इस क्लिप को यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पीएम मोदी अमिश देवगन न्यूज18 इंडिया डिबेट शो न्यूज एंकर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago