होम / टीवी / ‘न्यूज24’ से विदाई लेकर एंटरटेनमेंट एंकर अश्मिता सिंह ने अब यहां शुरू किया सफर
‘न्यूज24’ से विदाई लेकर एंटरटेनमेंट एंकर अश्मिता सिंह ने अब यहां शुरू किया सफर
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) की एंटरटेनमेंट एंकर अश्मिता सिंह राजपूत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) की एंटरटेनमेंट एंकर अश्मिता सिंह राजपूत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अश्मिता तीन सालों से यहां कार्यरत थीं। इस दौरान इनके कई शो काफी चर्चित रहे हैं।
अश्मिता का न्यूज चैनल में काम करने का 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह कई संस्थानों में बतौर प्रोग्रामिंग एंकर जुड़ी रहीं।
अश्मिता अब जल्द लॉन्च होने वाले चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat express) से जुड़ गई हैं। यहां उन्हें प्रोग्रामिंग एंकर की जिम्मेदारी दी गई है।
अश्मिता सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी चर्चित नाम रही हैं। इन्होंने भोजपुरी के सभी बड़े अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया है। अश्मिता सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और फेसबुक पेज पर उन्हें 44 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
टैग्स न्यूज24 एंटरटेनमेंट एंकर अश्मिता सिंह राजपूत