होम / टीवी / ऋचा अनिरुद्ध जब पहुंचीं KBC में, अमिताभ बच्चन से कही अपने 'दिल की बात'

ऋचा अनिरुद्ध जब पहुंचीं KBC में, अमिताभ बच्चन से कही अपने 'दिल की बात'

छोटे परदे का सबसे लोकप्रिय और मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

छोटे परदे का सबसे लोकप्रिय और मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और 23 अगस्त से इस शो के 13वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हमेशा की तरह इस बार भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट कर रहे हैं। केबीसी के 12वें सीजन में शो को चार करोड़पति मिले थे और सभी महिलाएं थीं।

आपको बता दे कि इस शो में एक बार फिर पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध सलाहकार बनकर पहुंची हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने प्रतिभागी को एक्सपर्ट लाइफ लाइन के बारे में बताकर सबसे ऋचा का परिचय करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी ऋचा से यह मुलाकात काफी समय के बाद हो रही है। उन्होंने लोगों को ऋचा के चैनल ‘Zindagi with Richa’ के बारे में भी बताया और उनसे गुजारिश करते हुए कहा कि वो प्रतिभागी की मदद करें।

इस दौरान अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि ऋचा अनिरुद्ध इस शो की सलाहकार के रूप में साल 2011 से उनके साथ जुड़ी हुईं हैं। इस दौरान ऋचा ने भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभागी तो सिर्फ पैसा जीतने के लिए आते हैं, लेकिन वो सिर्फ अमिताभ जी को देखने और उनसे बात करने के लिए आती हैं, यह सुनकर अमिताभ ने उनके इस स्नेह के लिए अपना आभार भी व्यक्त किया।

आपको बता दें कि ऋचा अनिरुद्ध टीवी जगत की एक प्रसिद्द एंकर और पत्रकार हैं और वर्तमान में ‘इंडिया अहेड’ के साथ काम कर रही हैं। ऋचा ने हिंदी टेलीविजन पत्रकारिता में संवेदना, सरोकार, सामाजिकता और प्रगतिशीलता के दायरे को बचाए रखा, जिंदा रखा। ऋचा के द्वारा होस्ट किया गया ‘जिंदगी लाइव’ शो आज भी दर्शकों के मन में समाया हुआ है। ऐसा शो जिसे होस्ट करने वाले से लेकर इसके गेस्ट और इसके दर्शक तक सब दर्द-दुख को साझा करते हुए इतने भावुक हो जाते हैं कि कब आंखों में पानी आने लग जाए, पता ही नहीं चलता।


टैग्स मीडिया ऋचा अनिरुद्ध अमिताभ बच्चन केबीसी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago