होम / टीवी / IN10 मीडिया नेटवर्क से जुड़े अमरप्रीत सिंह सैनी, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
IN10 मीडिया नेटवर्क से जुड़े अमरप्रीत सिंह सैनी, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
IN10 मीडिया नेटवर्क के भोजपुरी चैनल 'फिलमची भोजपुरी' (Filamchi Bhojpuri) में कंटेंट व स्ट्रैटजी के वाइस प्रेजिडेंट तौर पर अमरप्रीत सिंह सैनी की नियुक्ति हुई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
In10 मीडिया नेटवर्क के भोजपुरी चैनल 'फिलमची भोजपुरी' (Filamchi Bhojpuri) में कंटेंट व स्ट्रैटजी के वाइस प्रेजिडेंट तौर पर अमरप्रीत सिंह सैनी की नियुक्ति हुई है।
सैनी को हिंदी व भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल्स में 10 साल से ज्यादा काम करने का अनुभव है। इससे पहले वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में भोजपुरी के चीफ चैनल ऑफिसर थे।
अमरप्रीत सिंह इससे पहले रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'बिग मैजिक' के बिजनेस हेड थे।
दो दशकों से ज्यादा के व्यापक गुणात्मक शोध, खास तौर पर मीडिया शोध के अनुभव से सैनी ने हिंदी और रीजनल दोनों ही मार्केट्स में मजबूत इक्विटी के साथ स्ट्रैटजिक ब्रैंड्स बनाए हैं।
टैग्स IN10 मीडिया नेटवर्क भोजपुरी चैनल फिलमची भोजपुरी अमरप्रीत सिंह सैनी