होम / टीवी / इंडिया टुडे ग्रुप में अजय मिश्रा को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप में अजय मिश्रा को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
डिजिटल और प्रिंट सब्सक्रिप्शन को बढ़ाने के साथ-साथ 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' और 'साहित्य आजतक' जैसे प्रमुख आयोजनों से राजस्व अर्जित करने की जिम्मेदारी भी शामिल होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
इंडिया टुडे ग्रुप में अजय मिश्रा को असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमर रेवेन्यू) के पद पर प्रमोट किया गया है। यह जानकारी उन्होंने हाल ही में एक लिंक्डइन अपडेट के जरिए साझा की। इस नई और विस्तृत भूमिका में अजय अब ग्रुप के सभी पब्लिशिंग ब्रैंड्स के लिए कंज्यूमर रेवेन्यू रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे। इसमें डिजिटल और प्रिंट सब्सक्रिप्शन को बढ़ाने के साथ-साथ 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' और 'साहित्य आजतक' जैसे प्रमुख आयोजनों से राजस्व अर्जित करने की जिम्मेदारी भी शामिल होगी।
इसके अलावा, वे सीआरएम (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) और कस्टमर केयर से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालेंगे, ताकि सब्सक्राइबर अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। डिजिटल परफॉर्मेंस मार्केटिंग और रेवेन्यू ऑप्टिमाइजेशन में उनकी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले अजय मिश्रा ने इंडिया टुडे ग्रुप के सब्सक्रिप्शन और एंगेजमेंट मॉडल्स को प्रभावी ढंग से नया रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब वे एक "सब्सक्राइबर-फर्स्ट" दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने, डिजिटल ग्रोथ को गति देने और ऑडियंस एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे, जिससे ग्रुप की बिजनेस और कंज्यूमर-फोकस्ड नेतृत्व की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।
गौरतलब है कि अजय मिश्रा फरवरी 2014 में इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े थे।
टैग्स