होम / टीवी / जब टीवी एक्ट्रेस ने लिया एक कुत्ते का 'इंटरव्यू', देखें विडियो

जब टीवी एक्ट्रेस ने लिया एक कुत्ते का 'इंटरव्यू', देखें विडियो

विडियो में एक्ट्रेस मजाकिया लहजे में उससे इवेंट को लेकर सवाल पूछती रहती हैं और वह इघर-उधर देखता रहता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मुंबई में 18 सितंबर को आयोजित आईफा अवॉर्ड्स का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया मजाकिया अंदाज में एक कुत्ते का ‘इंटरव्यू’ लेती नजर आ रही हैं, जो किसी तरह वहां पहुंच गया था। अदिति स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभा रही है, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया है।

अदिति भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस विडियो को शेयर किया है। इस विडियो में एक कुत्ता बैठा हुआ है और अदिति की बातों को काफी ध्यान से सुन रहा है। विडियो में वह कुत्ते का ‘इंटरव्यू’ लेती भी नजर आ रही हैं।

वह कुत्ते से पूछती हैं, ‘हेलो सर, आप कैसे हैं?’ और वह अपना पंजा आगे बढ़ा देता है। अदिति मजाकिया लहजे में उससे इवेंट को लेकर सवाल पूछती रहती हैं, और वह इधर-उधर देखता रहता है।

बता दें कि हर साल आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन अलग-अलग देशों में होता रहा है। इस बार इसे मुंबई में आयोजित किया गया था। इस समारोह में सलमान खान, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, अदिति राव हैदरी, डेजी शाह, रितेश देशमुख, जेनिलिया डिसूजा जैसे बॉलिवुड के बड़े सितारे पहुंचे थे।

आप भी इस विडियो को यहां देख सकते हैं।


टैग्स कुत्ते का इंटरव्यू आईफा अवॉर्ड्स अदिति भाटिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago