होम / टीवी / पद्मजा जोशी ने सवालों से ABVP नेता को किया 'चित', JNU विवाद पर निकाली काम की खबर

पद्मजा जोशी ने सवालों से ABVP नेता को किया 'चित', JNU विवाद पर निकाली काम की खबर

जेएनयू हिंसा को लेकर खबरिया चैनलों पर भी लंबी बहस चल रही है। ऐसी ही एक बहस ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) पर भी देखने को मिली, लेकिन ये बहस दूसरी बहस से कई मायनों में अलग रही।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जेएनयू हिंसा को लेकर जहां सियासी घमासान मचा हुआ है, वहीं खबरिया चैनलों पर भी लंबी बहस चल रही है। ऐसी ही एक बहस ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) पर भी देखने को मिली, लेकिन ये बहस दूसरी बहस से कई मायनों में अलग रही। ‘द न्यूज़ ऑवर’ (The News Hour) शो में पत्रकार पद्मजा जोशी ने सवालों का ऐसा जाल बुना की दिल्ली एबीवीपी की जॉइंट स्टेट सेक्रेटरी अनिमा सोनकर उसमें उलझकर रह गईं।

सोनकर ने लाइव डिबेट में स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस थे। पद्मजा जोशी के शो से निकली यह स्वीकारोक्ति मीडिया की सुर्खी बनी हुई है। पत्रकारों को सवाल-जवाब में तो माहिर होना चाहिए, साथ ही जवाब में से नया सवाल खोज निकालने की कला भी आनी चाहिए और जोशी इन दोनों में ही माहिर हैं।

‘द न्यूज़ ऑवर’ के सोमवार के शो में जेएनयू हिंसा पर बात करने के लिए एबीवीपी, एनएसयूआई, भाजपा, लेफ्ट के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। एबीवीपी की तरफ से जॉइंट स्टेट सेक्रेटरी अनिमा सोनकर डिबेट में उपस्थित थीं। बात शुरू हुई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो, फोटो और स्नैपशॉट से, जिनके माध्यम से पक्ष और विपक्ष द्वारा हिंसा के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। पद्मजा में बेहद संतुलित तरह से पूरे मामले को सामने रखा और फिर सवाल दागने शुरू किये। सवालों का सिलसिला जब अनिमा सोनकर पर आकार रुका, तो उन्होंने मूल सवाल का जवाब देने के बजाये इतिहास की तस्वीर पेश करने का प्रयास किया। सोनकर अपनी बात रखती रहीं और पद्मजा अपने मूल सवाल पर कायम रहीं।

इस बीच, जब एनएसयूआई दिल्ली के अध्यक्ष ने एक फोटो का जिक्र किया जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता डंडों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, तब कैमरा एकदम से फिर अनिमा सोनकर की ओर घूम गया। अनिमा ने सफाई देना शुरू किया, तभी पद्मजा ने एक और सवाल दागते हुए पूछा कि ‘आप मान रही हैं कि ये एबीवीपी के लोग हैं’? एक के बाद एक सवालों के बौछार से अनिमा विचलित नजर आईं और उन्होंने स्वीकार किया कि तस्वीर में नजर आ रहे लोग एबीवीपी के हैं।

टीवी डिबेट में आने वाले अतिथियों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया, लेकिन पद्मजा जोशी ने अपने शो में किसी के लिए ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने सबकी बात सुनी और मजबूती से अपनी बात भी रखी। वैसे यही पद्मजा की खूबी भी है।

पद्मजा जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी और डेढ़ साल तक रिपोर्टर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें ‘स्टार न्यूज़’ (अब एबीपी न्यूज) में बतौर एंकर ख़बरों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने खुद को टीवी पत्रकारिता का हिस्सा बना लिया। 2007 में उन्होंने अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘एक्स न्यूज़’ के साथ नई पारी की शुरुआत की, यहां उन्हें प्रड्यूसर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, पद्मजा का ये सफ़र ज्यादा लंबा नहीं रहा। केवल 8 महीने में ही उन्होंने ‘एक्स न्यूज़’ का साथ छोड़कर ‘हेडलाइंस टुडे’ (अब इंडिया टुडे टीवी) जॉइन कर लिया। ‘हेडलाइन टुडे’ में पद्मजा ने एंकर और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की भूमिका निभाई। करीब 6 साल यहां बिताने के बाद वो 2014 में ‘टाइम्स नाउ’ से बतौर न्यूज़ एडिटर जुड़ीं और फिर वापस ‘इंडिया टुडे’ समूह का हिस्सा बन गईं। पिछले साल एक बार फिर से उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ का दामन थाम लिया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पद्मजा जोशी एबीवीपी अनिमा सोनकर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago