होम / टीवी / ABP न्यूज: टॉप लेवल पर रजनीश आहूजा,सुमित अवस्थी समेत कई के बदले गए पद
ABP न्यूज: टॉप लेवल पर रजनीश आहूजा,सुमित अवस्थी समेत कई के बदले गए पद
एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, देश में न्यूजरूम के संचालन में एक नई क्रांति लाएगा यह कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने टॉप लेवल पर अपनी एडिटोरियल टीम के उच्च अधिकारिओं के पदों में बदलाव किया है। इन बदलावों के तहत रजनीश आहूजा अब संस्थान में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रोग्रामिंग) की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं संजय बरागटा को वाइस प्रेजिडेंट (News Gathering) की जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारियों के तहत अरुण नौटियाल को वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज प्रॉडक्शन) और सुमित अवस्थी को वाइस प्रेजिडेंट (प्लानिंग और स्पेशल कवरेज) का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, विभा कौल भट्ट को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (प्रोग्राम प्रॉडक्शन) और अंजू जुनेजा को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही अब संस्थान में न्यूजरूम और टेक्नोलॉजी टीम के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए वाइस प्रेजिडेंट (प्रॉडक्शन और ऑपरेशंस) का नया पद भी होगा और नितिन सुखीजा उसके हेड होंगे।
संस्थान में हुए इस बदलाव के बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना हमारे संस्थान का प्रमुख पहलू है। संपादकीय टीम में किया गया यह बदलाव हमारे लिए काफी बड़ा मौका है और यह देश में न्यूजरूम के संचालन में एक नई क्रांति लाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘ये बदलाव देश में मीडिया परिदृश्य के विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे। यह बदलाव बहुत जरूरी थे और इस दिशा में कदम बढ़ाने को लेकर हमें काफी फख्र है।’
टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज चैनल एबीपी न्यूज नेटवर्क रजनीश आहूजा सुमित अवस्थी अविनाश पांडे संजय बरागटा अरुण नौटियाल विभा कौल भट्ट अंजू जुनेजा