होम / टीवी / ABP न्यूज लाया नया प्राइम टाइम शो ‘The INSIDE Story’, इन मायनों में है खास
ABP न्यूज लाया नया प्राइम टाइम शो ‘The INSIDE Story’, इन मायनों में है खास
इस नए शो को टीवी पत्रकार और लंबे समय से ‘एबीपी न्यूज’ पर ‘घंटी बजाओ’ शो की एंकरिंग कर रहे अखिलेश आनंद होस्ट कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने नया प्राइम टाइम शो शुरू किया है। रात आठ बजे ‘द इनसाइड स्टोरी’ (The INSIDE Story) नाम से शुरू हुए इस नए शो को टीवी पत्रकार और लंबे समय से ‘एबीपी न्यूज’ पर ‘घंटी बजाओ’ शो की एंकरिंग कर रहे अखिलेश आनंद होस्ट कर रहे हैं।
जैसा कि शो का नाम है, उसी के मुताबिक दर्शकों को इस शो में हर खबर के अंदर की जानकारी दी जा रही है। बताया जाता है कि ‘द इनसाइड स्टोरी’ में न सिर्फ न्यूज होगी, बल्कि रिपोर्टर ग्राउंड जीरो से खबर के अंदर का सच भी दिखाया जाएगा। यहां बता दें कि पूर्व में ‘जी न्यूज’ और ‘न्यूज 24’ में एंकरिंग कर चुके अखिलेश आनंद लगभग दो दशक से मीडिया में सक्रिय हैं। ‘न्यूज 24’ में वह ‘सबसे बड़ा सवाल’ के नाम से डिबेट शो करते थे।
राजनीतिक खबरों की ग्राउंड जीरो से एंकरिंग में माहिर अखिलेश आनंद ‘एबीपी न्यूज’ में ‘कौन बनेगा प्रधानमंत्री’ से लेकर ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ के दर्जनों एपिसोड होस्ट कर चुके हैं। पिछले दिनों अखिलेश आनंद को इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। अखिलेश आनंद को उनके शो ‘घंटी बजाओ’ के एपिसोड ‘वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट’ के लिए ‘बेस्ट-शो न्यूज/ करेंट अफेयर्स’ कैटेगरी में यह अवॉर्ड दिया गया है।
इस शो की एक झलक आप यहां देख सकते हैं।
WATCH | 'जहर' का घूंट....मौत की इतनी छूट ?
— ABP News (@ABPNews) December 19, 2022
'The Inside Story' @akhileshanandd के साथ | https://t.co/smwhXUzF4C @indrajeet_Live #Bihar #LiquorBan #BiharHoochTragedy #NitishKumar #TheInsideStory pic.twitter.com/GYs1lqyhCi
टैग्स एबीपी न्यूज टीवी शो न्यूज एंकर अखिलेश आनंद प्राइम टाइम शो नया शो द इनसाइड स्टोरी