होम / टीवी / दर्शकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए ABP न्यूज ने शुरू की खास पेशकश

दर्शकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए ABP न्यूज ने शुरू की खास पेशकश

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ने लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए स्पेशल इंटरैक्टिव पहल शुरू की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए स्पेशल इंटरैक्टिव पहल शुरू की है। इसके तहत चैनल ने अपनी प्रोग्रामिंग में ऑडियंस पोल्स (audience polls) को शामिल किया है, ताकि दर्शकों को और बेहतर तरीके से खुद से जोड़ा जा सके।  

चैनल की ओर से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, लोगों को एक स्पेशल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर वे प्रासंगिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। इसके लिए एबीपी न्यूज ‘डेली पोल’  (daily poll) कराता है। इस ‘डेली पोल’ के तहत एबीपी न्यूज सीवोटर (Centre for Voting Opinion & Trends in Election Research) के साथ कुछ सवाल शेयर करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से उनकी प्रतिक्रिया जानी जा सके।

अपराह्न साढ़े चार बजे तक पोल के नतीजे आ जाते हैं और इन्हें शाम को पांच बजे के शो में लाइव दिखाया जाता है। इस शो को ‘एबीपी न्यूज’ की जानी-मानी न्यूज एंकर रूबिका लियाकत होस्ट करती हैं।अपनी शुरुआत के बाद से इस शो में तमाम प्रमुख मुद्दों से जुड़े सवालों को उठाया गया है, इनमें राजस्थान में राजनीतिक उथल-पुथल से लेकर पिछले दिनों हुआ विकास दुबे मुठभेड़ कांड आदि शामिल हैं।

पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे विकास दुबे मुठभेड़ कांड की बात करें को करीब 84.8 प्रतिशत दर्शकों का मानना है कि विकास दुबे ने एनकाउंटर के डर से खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर किया था। लोगों से जब यह पूछा गया कि उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी क्या साबित करती है तो करीब 66.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे पुलिस की अक्षमता साबित होती है, जबकि 33.3 प्रतिशत लोगों ने इस बात से असहमति जताई। राजस्थान की राजनीतिक उथल-पुथल पर 67.2% का मानना ​​था कि कांग्रेस अपने आंतरिक संघर्षों के कारण ध्वस्त हो जाएगी।


टैग्स एबीपी न्यूज रूबिका लियाकत सीवोटर ऑडियंस पोल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago