होम / टीवी / ABP न्यूज ने फिर शुरू किया अपना लोकप्रिय कार्यक्रम "24 घंटे 24 रिपोर्टर"

ABP न्यूज ने फिर शुरू किया अपना लोकप्रिय कार्यक्रम "24 घंटे 24 रिपोर्टर"

हिंदी न्यूज चैनल 'एबीपी न्यूज' (ABP News) ने अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम "24 घंटे 24 रिपोर्टर" को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हिंदी न्यूज चैनल 'एबीपी न्यूज' (ABP News) ने अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम "24 घंटे 24 रिपोर्टर" को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। मूल रूप से 2005-2006 में लॉन्च किए गए इस अभूतपूर्व कार्यक्रम ने दिनभर की सभी खबरों को एक ही जगह, एक ही प्लेटफॉर्म पर, संक्षिप्त फॉर्मेट में पेश करके लाखों लोगों को आकर्षित किया। अब यह शो एक बार फिर दर्शकों को दिनभर की तमाम खबरों से रूबरू कराएगा और वह भी अपने 24 रिपोर्टर्स के साथ। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

एबीपी न्यूज के "24 घंटे 24 रिपोर्टर" के पीछे की अवधारणा सरल लेकिन शक्तिशाली है - किसी भी प्रचार या पूर्वाग्रह से मुक्त, सही तरीके से खबरें प्रदान करना, जिससे जनता को अपनी राय बनाने का मौका मिले। आज के मीडिया परिदृश्य में, जहां रायपरक कंटेंट अकसर न्यूज और कमेंट्री के बीच की रेखाएं धुंधली कर देती है, एबीपी न्यूज पत्रकारिता की अखंडता और तटस्थता को बनाए रखने की जरूरत को पहचानता है।

“24 घंटे 24 रिपोर्टर” को दोबारा लॉन्च करने के पीछे एबीपी न्यूज का लक्ष्य अपने दर्शकों को वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष खबरें प्रदान करना है। चैनल अपने दर्शकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहता है, जहां दर्शक बिना किसी बाहरी प्रभाव के पूरे दिन की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबरों को देख सकें, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

"24 घंटे 24 रिपोर्टर" का अनूठा प्रारूप इसकी सफलता का आधार बना हुआ है। इस शो में देश भर में तैनात 24 समर्पित रिपोर्टर्स की एक टीम है और इस टीम का हर एक रिपोर्टर सीधे ग्राउंड से खबरें प्रदान करता है। 


टैग्स एबीपी न्यूज 24 घंटे 24 रिपोर्टर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago