होम / टीवी / ‘एबीपी नेटवर्क’ ने अपने दो रीजनल चैनल्स को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

‘एबीपी नेटवर्क’ ने अपने दो रीजनल चैनल्स को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को देखते हुए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने एक अहम फैसला लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को देखते हुए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने एक अहम फैसला लेते हुए अपने दो रीजनल चैनल्स ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) और ‘एबीपी साझा’ (ABP Sanjha) के कंटेंट को लीनियर से डिजिटल फॉर्मेट में परिवर्तित करने की घोषणा की है। यानी अब इनका कंटेंट सैटेलाइट चैनल की बजाय डिजिटल फॉर्मेट पर देखने को मिलेगा। 

नेटवर्क का मानना है कि इस कदम से व्युअर्स को विविधता भरे कंटेंट को अपनी सुविधा के हिसाब से और ऑन डिमांड एक्सेस करने में आसानी होगी। इस बारे में नेटवर्क के एक प्रवक्ता का कहना है, ‘एबीपी गंगा और एबीपी साझा डिजिटल आधारित प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट के विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करते हुए व्युअर्स को एक सहज और आकर्षक मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करते हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि एबीपी नेटवर्क उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट को प्रदान करना जारी रखेगा और पत्रकारिता की अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा, क्योंकि हम इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।’  

एबीपी नेटवर्क ने आकर्षक प्रोग्रामिंग के माध्यम से प्रभावशाली समाचारों के वितरण के लिए समर्पित रहते हुए डिजिटल युग के साथ कदमताल मिलाने के लिए यह फैसला लिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म व्युअर्स को अपने कंटेंट के उपभोग को वैयक्तिकृत करने और एबीपी नेटवर्क के पत्रकारों, प्रड्यूसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की टीम द्वारा तैयार किए गए कंटेंट को अपनी सुविधानुसार उपभोग करने की आजादी मिलेगी।  

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि 'एबीपी गंगा' और 'एबीपी साझा' को डिजिटल नेतृत्व वाले प्लेटफॉर्म की दिशा में परिवर्तित करने के साथ ही एबीपी नेटवर्क अपने व्युअर्स को पत्रकारिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए न्यूज और इंफॉर्मेशन का एक विश्वसनीय स्रोत होने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन देता है। 


टैग्स एबीपी सांझा एबीपी गंगा एबीपी नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago