होम / टीवी / अपने रिपोर्टर के साथ खड़ा हुआ ABP माझा, कहा- हवा में नहीं निकली खबर

अपने रिपोर्टर के साथ खड़ा हुआ ABP माझा, कहा- हवा में नहीं निकली खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके बाद मुंबई के बांद्रा इलाके में मजदूरों की भीड़ जमा हो गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके बाद मुंबई के बांद्रा इलाके में मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। यह भीड़ कैसे जमा हुई, इसको लेकर कई तरह के बातें की जा रही हैं। इस भीड़ के लिए कुछ लोग मराठी न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ की एक रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इस मामले में सरकार ने खबर देने वाले ‘एबीपी माझा’ के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद चैनल ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। चैनल के संपादक राजीव खांडेकर ने कहा है कि हमारी रिपोर्टिंग में कोई गलती नहीं है। हम अपने रिपोर्टर के साथ खड़े हैं। ये खबर हवा से नहीं निकाली गई क्योंकि संबंधित महकमे में इस तरह की योजना बनाए जाने की बातें चल रही थीं।

वहीं दूसरी तरफ, इस संबंध में रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वेब मीडिया के एक वर्ग ने गलत खबर चलाई कि दक्षिण मध्य रेलवे ने अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए जनसधारण ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। ये खबर उस लेटर पर आधारित है जो इंटरनल कम्युनिकेशन के लिए कमर्शियल डिपार्टमेंट को भेजा गया था। इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए कोई भी जनसधारण स्पेशल ट्रेन चलाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बताए गए तथ्यों के मद्देनजर, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया ध्यान दें। कृपया इस मामले पर कोई गलत खबर न चलाएं।

बता दें कि ये लेटर डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (पैसेंजर मार्केटिंग) की ओर से जारी किया गया था, जिसमें ए. मलेश्वर राव डिप्टी के साइन हैं। लेटर में लिखा था-

13.04.2020 को हुई विडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान ये फैसला हुआ कि फंसे हुए यात्रियों और प्रवासी मजदूरों के लिए जनसाधारण स्पेशल चलाई जाएगी। इस संदर्भ में कुछ डिविजन्स को पहले ही डाटा दिया जा चुका है। सभी सीनियर डीसीएम से एक बार फिर अनुरोध है कि वो फंसे हुए यात्रियों और माइग्रेंट लेबर्स की संख्या का सूक्ष्मता से विश्लेषण करें और डाटा CCM\PM ऑफिस में जमा कर दें। प्रस्तावित ट्रेन्स के शुरुआती और अंतिम स्टेशन के बारे में साफ लिखते हुए, ताकि प्रपोज्ड ट्रेनें चलाई जा सकें।

बताया जा रहा है इस खबर के बाद अपने घर जाने के लिए प्रवासी मजदूर बांद्रा स्टेशन पर जमा हो गए और इसके लिए ‘एबीपी माझा’ की रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। इसके बाद एबीपी माझा ने संबंधित मामले में अपने रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी पर निराशा व्यक्त की है। बुधवार को एक बयान जारी करते हुए ‘एबीपी माझा’ ने कहा कि यह खबर सार्वजनिक हित में और वैध दस्तावेजों व सूचनाओं के आधार पर प्रसारित की गई थी।

मुंबई के बांद्रा में भीड़ के इकट्ठा होने और इस संबंध में संवाददाता राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी पर ABP माझा का बयान-

मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्टेशन में जुटी भीड़ और ABP माझा पर चली एक खबर के आपसी संबंध को बताने वाली कई रिपोर्ट्स आ रही हैं। ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत हैं और इन्हें ABP माझा की छवि खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है। चैनल की खबर को जनहित में प्रसारित किया गया था, जिसका आधार वैध दस्तावेज और जानकारी थी।

सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री के लॉकडाउन बढ़ाने के संबंध में दिए गए दिये गए संबोधन, रेल मंत्रालय की तरफ से कई ट्रेन को रद्द करने और 3 मई 2020 तक के किराए के रिफंड की घोषणा के बाद दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हमने कई खबरें चलाईं। ABP माझा पर हमने साफ कहा कि कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। इसलिए करीब दोपहर 3:45 पर बांद्रा वेस्ट स्टेशन पर जुटी भीड़ और चैनल की खबर को आपस में जोड़े जाने की कोई वजह नहीं बनती।

ABP माझा की इस खबर और उसके अपडेट्स को आपराधिक कृत्य कहना अपमानजक है। हम इस बात से स्तब्ध और निराश हैं कि हमारे संवाददाता राहुल कुलकर्णी को इस खबर के संबंध में गिरफ्तार किया गया। हम कानून के तहत जरूरी और त्वरित कदम उठाएंगे। हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम जिम्मेदार पत्रकारिता के रास्ते से भटके नहीं हैं।

पत्रकारिता और मीडिया जरूरी सेवाएं हैं। रेल मंत्रालय के 13.4.2020 के उस पत्र से इनकार नहीं किया जा सकता जिसमें प्रवासी मजदूरों को उनके गृहजिलों में वापस भेजने के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। हम एक जिम्मेदार और सम्मानित चैनल हैं, हम समाज के एक बड़े वर्ग को जानकारी और खबर देकर एक आवश्यक सेवा प्रदान कर रहे हैं।

हम कोई भी खबर या जानकारी किसी विश्वसनीय सूत्र से लेने से पहले और उसे प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की हर संभव जांच करते हैं। प्रधानमंत्री के भाषण से पहले सुबह में चलाई गई खबर के बावजूद, रेल मंत्रालय की इस घोषणा के बाद कि 3 मई 2020 तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी, हमने फौरन अपने चैनल पर एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान होने के नाते ये खबर चलानी शुरू कर दी। हम ये कहना चाहते हैं कि पत्रकारों को गिरफ्तार करने से पहले हर तथ्य और परिस्थिति की जांच पड़ताल होनी चाहिए।


टैग्स रिपोर्टर ABP माझा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago