होम / टीवी / AAP के दफ्तर में 'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्टर से बदसलूकी
AAP के दफ्तर में 'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्टर से बदसलूकी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में 'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्टर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में 'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्टर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। दरअसल, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के चीफ मीडिया कोऑर्डनेटर ने रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया से बदसलूकी की और उनका कैमरा भी तोड़ दिया। आप नेता से सवाल-जवाब के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन से धक्का-मुक्की भी हुई।
'टाइम्स नाउ नवभारत' की रिपोर्ट की मानें तो, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गृह मंत्रालय को भेजे गए डोजियर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने विदेशों से फंडिंग में बड़ा खेल किया है। ये पूरा डोजियर चैनल के पास है। जिसकी एक झलक चैनल दिखा चुका है, जिसके चलते आम आदमी पार्टी के नेता इस हद तक बौखला गए कि वो गुंडागर्दी पर उतर आए।
टैग्स रिपोर्टर आम आदमी पार्टी आप टाइम्स नाउ नवभारत