होम / टीवी / 'आजतक' की टीम ने पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर की बात, बताया सबसे 'सॉलिड इंटरव्यू'
'आजतक' की टीम ने पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर की बात, बताया सबसे 'सॉलिड इंटरव्यू'
लोकसभा चुनाव के बीच 'आजतक' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। 'आजतक' ने इस इंटरव्यू को चुनाव के दौरान लिए पीएम मोदी का अब तक का सबसे 'सॉलिड इंटरव्यू' बताया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव के बीच 'आजतक' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। 'आजतक' ने इस इंटरव्यू को चुनाव के दौरान लिए पीएम मोदी का अब तक का सबसे 'सॉलिड इंटरव्यू' बताया है। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों से लेकर धर्म-आधारित आरक्षण तक और देश के तमाम सुलगते मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है।
इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह और कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर बात की है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''वो जितना कीचड़ उछालते हैं, कमल उतना ही खिलता है। मैं आज डंके की चोट पर लोगों से कहता हूं कि मोदी जिंदा है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूंगा। कम से कम एक इंसान तो है, जो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है, जो भागता नहीं है और कहता है कि जो मैं बोलता हूं, वो मेरी जिम्मेदारी है।''
ये इंटरव्यू आज शाम 7 बजे 'आजतक' चैनल पर प्रसारित होगा। शाम 8 बजे हमारे अंग्रेजी चैनल 'इंडिया टुडे टीवी' पर भी देखा जा सकता है। इंटरव्यू से जुड़ी हर खबर आपको aajtak.in पर पढ़ने को मिलेगी। आजतक की वेबसाइट पर इंटरव्यू से जुड़े वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
देखिए प्रोमो:
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा - "कौन राहुल?"
— AajTak (@aajtak) May 16, 2024
देखिये, लोकसभा चुनाव के बीच PM मोदी का सबसे बेबाक, सबसे सॉलिड इंटरव्यू, आज शाम, सिर्फ़ 'आजतक' पर। #Promo #LoksabhaElections2024 #SabseSolidModiInterview @narendramodi @RahulKanwal @anjanaomkashyap @swetasinghAT… pic.twitter.com/2MEvH5yXV7
टैग्स आजतक पीएम मोदी इंटरव्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी