होम / टीवी / आरोप सिद्ध नहीं कर पायी जांच एजेंसी, न्यूज एंकर की हुई रिहाई
आरोप सिद्ध नहीं कर पायी जांच एजेंसी, न्यूज एंकर की हुई रिहाई
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने एक न्यूज एंकर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को रिहा करने का आदेश दिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने नफरती भाषण देने के आरोप में एक न्यूज एंकर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को रिहा करने का आदेश दे दिए, क्योंकि जांचकर्ता उनके खिलाफ आरोपों को सिद्ध करने में विफल रहे।
बता दें कि ‘बोल न्यूज’ (BOL News) के एंकर इमरान रियाज ने पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करने का आरोप लगा था।
गुरुवार को पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए इमरान रियाज खान देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात जा रहे थे। संघीय जांच एजेंसी ने उन्हें लाहौर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद में अपने प्रांतीय मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें रिमांड के लिए जिला न्यायाधीश गुलाम मुर्तजा विर्क की कोर्ट में पेश किया। एंकर के वकील एडवोकेट मियां अली अशफाक ने अदालत को बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के बिना एफआईए ने मामला दर्ज किया।
जांच एजेंसी ने इमरान रियाज खान पर आम जनता और राज्य संस्थानों के बीच दरार पैदा करने के उद्देश्य से नफरती बयान देने और लोगों को पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया, जबकि बाजवा ने एंकर के खिलाफ जांच एजेंसी के समक्ष कोई शिकायत दर्ज ही नहीं कराई थी, लिहाजा दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने मामले में एंकर को आरोप मुक्त कर दिया और एफआईए को उसे रिहा करने का निर्देश दिया।
टैग्स पत्रकार मीडिया एंकर