होम / टेलिस्कोप / ब्रॉडकास्टर्स के इस बड़े फैसले से टीवी देखना होगा महंगा...

ब्रॉडकास्टर्स के इस बड़े फैसले से टीवी देखना होगा महंगा...

अब दर्शकों को अपने पसंदीदा चैनल देखने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

अब दर्शकों को अपने पसंदीदा चैनल देखने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि देश के कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने संयुक्त रूप से बेसिक टैरिफ कैप के तहत एक बड़ा फैसला लिया है।  वे अब बेसिक टैरिफ पैक में अपने चैनल नहीं देंगे। यानी ब्रॉडकास्टर्स अब अपने सभी मुफ्त चैनलों को पे चैनल में बदल रहे हैं। इस मामले में एक नया ट्रैरिफ आर्डर जारी करके चैनलों की फ्री-टू-एयर सर्विस को रोक दिया गया है।

हालांकि ब्रॉडकास्टर्स के इस फैसले से दर्शकों को टीवी का रिचार्ज कराना ज्यादा महंगा पड़ेगा, क्योंकि दूरसंचार नियामक ट्राई ने 27 दिसंबर तक सभी डीटीएच कंपनियों को 130 रुपए के बेसिक टैरिफ के तहत 100 चैनल दिखाने का आदेश दे रखा है। हालांकि इनमें वे चैनल भी शामिल है, जिन्हें दर्शक ज्यादा देखना पसंद करते हैं। ट्राई के इस आदेश को स्टार इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है, जिस पर सुनवाई चल रही है। लेकिन इस बीच अब बड़े टीवी नेटवर्क Sony, Star India, Viacom18 और TV18 एकजुट होकर अपने कई चैनलों को बेसिक कैप से बाहर करने का फैसला किया है। इन ब्रॉडकास्टर्स ने अपने सभी फ्री-टू-एयर (एफटीए) चैनलों को पे चैनल में तब्दील कर दिया है।

इकनॉमिक टाइम्स (ET) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,एक प्रमुख टेलिविजन नेटवर्क से जुड़े एग्जिक्यूटिव ने उन्हें बताया, 'हम सबने 2 कारणों से बेसिक पैक में अपने चैनल ऑफर नहीं करने का फैसला किया है। पहला, इन पैक का हिस्सा बनने के लिए भारी भीड़ होगी और डिस्ट्रिब्यूशन प्लेटफॉर्म (DTH और केबल) बहुत अधिक कैरिज और प्लेसमेंट फीस मांगेंगे। दूसरा, दर्शकों को अगर कम प्राइस पर पसंद का एंटरटेनमेंट मिलेगा तो वह अधिक प्राइस वाले पैक नहीं लेना चाहेंगे।'

एक अन्य ब्रॉडकास्ट कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ने ET को बताया कि इसके जरिए वे सब्सक्राइबर्स के लिए बेसिक पैक का आकर्षण कम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, 'टीवी इंडस्ट्री लंबे समय से कम ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) से जूझ रही है और हमने फ्री डिश के साथ की गई गलती नहीं दोहराने का फैसला किया है। टॉप ब्रॉडकास्टर्स के चैनल नहीं होने से सब्सक्राइबर्स को चैनलों के लिए अधिक प्राइस देने पर मजबूर होना पड़ेगा।'

जाहिर है कि चैनलों के इस निर्णय से उन दर्शकों को झटका लगेगा जो केबल और डीटीएच के बिलों में कमी की उम्मीद कर रहे थे। ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर के बाद अब वे अपने पसंदीदा चैनलों को 130 रुपए (टैक्स अलग से) में नहीं देख पाएंगे।

लॉ फर्म ‘Bharucha & Partners’ के पार्टनर अभिषेक मल्होत्रा ने कहा, ‘जाहिर सी बात है कि ये कीमतें एक समान नहीं होंगी और इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।’ गौरतलब है कि मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद जुलाई की शुरुआत में ट्राई ने टैरिफ ऑर्डर और इंटरकनेक्शन रेगुलेशंस को लागू कर दिया था। ‘स्टार इंडिया’ ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जहां मामले की सुनवाई चल रही है।

स्टार इंडिया’ के सिवाय अधिकांश ब्रॉडकास्टर्स ने टैरिफ ऑर्डर का पालन किया है। ‘SPN’ के प्रवक्ता ने बताया, ‘दूसरे ब्रॉडकास्टर्स क्या कर रहे हैं, इस बारे में हम कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन हम टैरिफ ऑर्डर के अनुसार विभिन्न जॉनर में अपने चैनलों को 19 रुपये के आसपास दे रहे हैं।’

गौरतलब है कि टीवी ब्रॉडकास्टर्स के इस कदम से ग्राहकों को अब बेसिक पैकेज में केवल दूरदर्शन के चैनल ही देखने को मिलेंगे, क्योंकि ये सरकारी फरमान है कि दूरदर्शन के सभी 26 चैनल दिखाना जरूरी है। 

 


टैग्स ट्राई चैनल ब्रॉडकास्टर्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago