होम / टेलिस्कोप / दर्शकों को ‘&TV’ पर देखने को मिलेंगे ये नए शो
दर्शकों को ‘&TV’ पर देखने को मिलेंगे ये नए शो
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के चैनल ‘एंड टीवी’ (&TV) ने दर्शकों के बीच...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के चैनल ‘एंड टीवी’ (&TV) ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत चैनल ने नया कैंपेन ‘है खास हर अंदाज’ (Hai Khaas Har Andaaz) शुरू किया है। युवा वर्ग पर केंद्रित इस कैंपेन को 'लोव लिंटास' (Lowe Lintas) कंपनी द्वारा तैयार कराया गया है। इसके अलावा चैनल कुछ नए शो लेकर भी आ रहा है।
इस मौके पर ‘जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (इंडिया ब्रॉडकास्ट बिजनेस) के सीईओ पुनीत मिश्रा ने कहा कि ‘Zee TV’ की शुरुआत अक्टूबर 1992 में हुई थी। पिछले साल ही इसने अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई है। 1992 से शुरू हुआ सफर लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से ही ‘एंड टीवी’ ने भी दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। ‘ ZEEL’ की सीएमओ प्रत्यूषा अग्रवाल ने बताया, ‘हमारा नया ब्रैंड कैंपेन, है खास हर अंदाज को आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।’
इसके अलावा पिछले दिनों ‘Perfect Pati’ (परफेक्ट पति) शो लॉन्च करने के साथ चैनल आने वाले दिनों में नए शो भी शुरू करने जा रहा है। हाल ही में चैनल बच्चों के लिए नया सिंगिंग शो ‘लव मी इंडिया’ (Love Me India) लेकर आया है। इसके अलावा जल्द ही ‘विक्रम बेताल की रहस्य गाथा’ (Vikram Betaal Ki Rahasya Gaatha) समेत कुछ और नए शो शुरू किए जाएंगे। ‘एंड टीवी’ के हेड विष्णु शंकर का कहना है,‘हमारे पास सभी जॉनर में शो हैं और हम कंटेंट के साथ नए-नए प्रयोग करते रहेंगे।’
टैग्स