होम / टेलिस्कोप / ZEE समूह फिर शुरू करेगा अपना ये चैनल, पांच अन्य को भी मिले लाइसेंस
ZEE समूह फिर शुरू करेगा अपना ये चैनल, पांच अन्य को भी मिले लाइसेंस
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने जनवरी और फरवरी के बीच छह नए टीवी चैनलों को लाइसेंस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने जनवरी और फरवरी के बीच छह नए टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए हैं। ये सभी लाइसेंस नॉन न्यूज कैटेगरी में दिए गए हैं। इसके तहत ‘जी-नेक्स्ट मीडिया’ (G-Next Media) को तीन चैनलों ‘पीटीसी म्यूजिक’(PTC Music), ‘पीटीसी पंजाबी गोल्ड’(PTC Punjabi Gold) और ‘पीटीसी सिमरन’ (PTC Simran) के लिए मंजूरी मिली है। वहीं, ‘स्काईस्टार मूवीज’(Skystar Movies) के स्वामित्व वाली कंपनी ‘स्काईस्टार एंटरटेनमेंट’ (Skystar Entertainment) को ‘स्काईस्टार बांग्ला’ (Skystar Bangla) और ‘स्काईस्टार तेलुगू’ (Skystar Telugu) नाम से दो नए लाइसेंस मिले हैं।
इसके अलावा, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) को ‘जी क्लासिक’ (Zee Classic) के नाम से लाइसेंस की मंजूरी मिली है। ‘ZEEL’ ने किन्हीं कारणों से पिछले साल ‘जी क्लासिक’ को बंद कर उसकी जगह ‘जी बॉलिवुड’ (Zee Bollywood) नाम से चैनल लॉन्च किया था।
इससे पहले नवंबर और दिसंबर में मंत्रालय की ओर से 16 नए टीवी चैनलों के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद मंत्रालय की ओर से देश में अब तक 889 प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को मंजूरी दी जा चुकी है। मंत्रालय की ओर से 194 टीवी चैनलों के लाइसेंस कैंसल किए गए हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी चैनल लाइसेंस स्काईस्टार एंटरटेनमेंट जी-नेक्स्ट मीडिया जी मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड