होम / टेलिस्कोप / धीमी पड़ी 'वॉर 2' की रफ़्तार : कमाई में गिरावट जारी
धीमी पड़ी 'वॉर 2' की रफ़्तार : कमाई में गिरावट जारी
इसके बावजूद यह फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की छठी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है और अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह कितनी तेज़ी से 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' ने रिलीज़ के शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार आगाज़ किया। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का फायदा उठाकर फिल्म ने पहले तीन दिनों में ₹140 करोड़ से ज्यादा कमा लिए और सलमान खान की 'सिकंदर' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया।
हालांकि सोमवार से फिल्म की रफ़्तार धीमी पड़ गई और कमाई गिरकर ₹8–9 करोड़ तक सिमट गई, मंगलवार यानी छठे दिन भी यही हाल रहा। अब तक फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन लगभग ₹190 करोड़ तक पहुंच चुका है। हिंदी बेल्ट के बड़े बाज़ारों -दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह रजनीकांत की 'कुली' से पिछड़ गई है।
'कुली' ने मात्र छह दिनों में भारत में ₹200 करोड़ और दुनियाभर में ₹400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। दर्शकों ने 'वॉर 2' के एक्शन, स्टारकास्ट और भव्यता की सराहना की है, हालांकि आलोचकों ने पटकथा और कहानी को कमजोर बताया। इसके बावजूद यह फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की छठी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है और अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह कितनी तेज़ी से 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करती है।
टैग्स