होम / टेलिस्कोप / ‘मिस वर्ल्ड’ का ग्रैंड फिनाले आज मुंबई में, जूरी में विनीत जैन और रजत शर्मा भी शामिल

‘मिस वर्ल्ड’ का ग्रैंड फिनाले आज मुंबई में, जूरी में विनीत जैन और रजत शर्मा भी शामिल

71वीं ‘मिस वर्ल्ड ’ प्रतियोगिता का फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही हैं, जो वर्ष 2022 की फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

71वीं ‘मिस वर्ल्ड (Miss World)’ प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले नौ मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए गठित 12 सदस्यीय जूरी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जूरी सदस्यों की इस लिस्ट में ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन और ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा जैसी जानी-मानी मीडिया पर्सनेलिटी को भी शामिल किया गया है।

इनके अलावा इस लिस्ट में अभिनेत्री कृति सेनन व पूजा हेगड़े, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले, भारतीय फिल्म प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस, मिस वर्ल्ड इंडिया के चेयरमैन, स्ट्रैटेजिक पार्टनर और होस्ट जमील सैदी के साथ तीन पूर्व मिस वर्ल्ड को भी शामिल किया गया है।  

इस इवेंट को फिल्म निर्माता करण जौहर और मिस वर्ल्ड 2013 फिलीपींस की मेगन यंग होस्ट करेंगी। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही हैं, जो वर्ष 2022 की फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण ‘सोनीलिव’ (SonyLiv) चैनल पर भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से किया जाएगा।

बता दें कि 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में इस प्रतियोगिता का फिनाले होने जा रहा है। 28 साल पहले भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी बेंगलुरु में की थी। रजत शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। अपने वीडियो में रजत शर्मा ने बताया है कि वह इस बार जजों में से एक होंगे।


टैग्स रजत शर्मा जज विनीत जैन जूरी मिस वर्ल्ड ग्रांड फिनाले
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 hour ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

2 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago