होम / टेलिस्कोप / 'केसरी 2' का ट्रेलर रिलीज़ : अजय देवगन ने की खुलकर तारीफ़
'केसरी 2' का ट्रेलर रिलीज़ : अजय देवगन ने की खुलकर तारीफ़
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर आ गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं और एक वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई पर बेस्ड है। 'केसरी 2' के ट्रेलर को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
उधर, अभिनेता अजय देवगन को भी 'केसरी: चैप्टर 2' का ट्रेलर पसंद आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, भगत सिंह की लड़ाई सड़क पर थी, ये लड़ाई कोर्ट रूम में है। इन दोनों ही चीजों ने इतिहास को बदल दिया। 'केसरी 2' के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और पूरी टीम को बधाई। यह बेहतरीन लग रहा है।
आपको बता दें, कोर्ट में सीएस नायर बने अक्षय जनरल डायर से खूब सवाल करते दिखते हैं। इसके बाद आर. माधवन को अपोजिशन वकील के रूप में दिखाया गया है जो अदालत में क्राउन को रिप्रेजेंट करेंगे।
Bhagat Singh’s battle was on the streets, this one was in the courtroom—both changed history. Kesari Chapter 2, trailer out now. Wishing my buddy AK all the very best along with the entire team - it’s looking outstanding! In cinemas April 18, worldwide.@akshaykumar… pic.twitter.com/L8YA59SESW
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 3, 2025
टैग्स