होम / टेलिस्कोप / कपिल शर्मा के शो में इस वीकेंड नजर आएगी आजतक की ‘महिला ब्रिगेड’, खूब मचेगा धमाल

कपिल शर्मा के शो में इस वीकेंड नजर आएगी आजतक की ‘महिला ब्रिगेड’, खूब मचेगा धमाल

इस वीकेंड अपने शो में कपिल शर्मा इन तीनों न्यूज एंकर्स से न सिर्फ चुटीले सवाल करते हुए, बल्कि अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों को लोटपोट करते नजर आएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। ‘सोनी टीवी’ पर हर वीकेंड यानी शनिवार-रविवार की रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित होने वाले इस लोकप्रिय शो में तमाम बॉलीवुड एक्टर्स आते हैं और अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हैं। इसके अलावा तमाम क्षेत्रों से जुड़े सेलिब्रिटीज भी इस शो पर मेहमान बनकर आती हैं और शो के होस्ट कपिल शर्मा व उनकी टीम अपनी चुहलबाजी द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है।

‘द कपिल शर्मा’ के शो पर आने वाले ऐसे ही मेहमानों की बात करें तो इस हफ्ते इस शो पर हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) की जानी-मानी तीन न्यूज एंकर्स चित्रा त्रिपाठी, श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप ने शिरकत की है। इन तीनों न्यूज एंकर्स के साथ कपिल शर्मा का यह एपिसोड इस वीकेंड पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। कपिल शर्मा इन तीनों न्यूज एंकर्स से न सिर्फ चुटीले सवाल करते हुए, बल्कि अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों को लोटपोट करते नजर आएंगे।

चित्रा त्रिपाठी: मीडिया की दुनिया में जाना-माना नाम चित्रा त्रिपाठी इन दिनों ‘आजतक’ (AajTak) में एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) में अपने चार साल पूरे किए हैं। हालांकि, बीच में वह कुछ समय के लिए ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) भी गई थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने यहां फिर वापसी कर ली है।

श्वेता सिंह: पत्रकारिता में दो दशक से अधिक वक्त बिता चुकीं श्वेता करीब 16 वर्षों से ‘आजतक’ से जुड़ी हैं। फिलहाल वह ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) और ’आजतक’ (प्रोग्रामिंग) की मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें अब तक सर्वश्रेष्ठ एंकर, सर्वश्रेष्ठ प्रड्यूसर और सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। श्वेता मशहूर टॉक शो ‘सीधी बात’ को भी होस्ट कर चुकी हैं।

अंजना ओम कश्यप: ‘आजतक 1’ की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और जानी-मानी न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कुछ समय पहले लॉन्च हुए ‘आजतक2‘ (AajTak 2) चैनल की कमान संभाल रही हैं।

कपिल शर्मा के शो में अपनी मौजूदगी को दर्शाते हुए चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ी एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स आजतक चित्रा त्रिपाठी सोनी द कपिल शर्मा शो अंजना ओम कश्यप न्यूज एंकर कपिल शर्मा श्वेता सिंह AajTak
सम्बंधित खबरें

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

20 hours ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 day ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

2 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

4 days ago

रहमान के समर्थन में उतरीं अनुराधा पौडवाल: बोलीं– वह संत जैसे इंसान

एआर रहमान के सांप्रदायिकता वाले बयान पर विवाद के बीच गायिका अनुराधा पौडवाल ने रहमान को संत जैसा इंसान बताया और कहा कि मीडिया अक्सर विवादित जवाब निकलवाने की कोशिश करता है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago