होम / टेलिस्कोप / जानें, कौन सा चैनल रहा इस बार नंबर वन, किस शो ने मारी बाजी

जानें, कौन सा चैनल रहा इस बार नंबर वन, किस शो ने मारी बाजी

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 21वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने 21वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 21वें हफ्ते में हिंदी के टॉप10 हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (Hindi GEC) की लिस्ट (शहरी+ग्रामीण) में ‘दंगल’ ने अपनी ‘बादशाहत’ कायम रखी है। चैनल ने 1208418 (000s) इंप्रेशंस दर्ज किए हैं, जबकि 783816 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ दूसरे और 700398 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘बिग मैजिक’ तीसरे नंबर पर है। ‘सोनी सब’ और ’डीडी नेशनल’ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। इन्होंने क्रमश: 694926 (000s) और 436735 (000s) इंप्रेशंस दर्ज किए हैं।

इस हफ्ते टॉप कार्यक्रमों की लिस्ट की बात करें तो ‘डीडी नेशनल’ पर प्रसारित होने वाला शो ‘श्रीकृष्ण’ सबसे ज्यादा देखा गया। इस शो को 20423 (000s) इंप्रेशंस हासिल हुए, जबकि 17024(000s)  इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल’ का ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ दूसरे नंबर पर और 13535 (000s)  इंप्रेशंस के साथ ‘महिमा शनिदेव की’ तीसरे नंबर पर रहा। ‘स्टार प्लस’ पर आने वाले शो ‘महाभारत’ और ‘दंगल’ पर आने वाले शो ‘रामायण’ ने 11650 (000s) इंप्रेशंस और 10637 (000s)  इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।      

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल्स को देखें तो शहरी मार्केट में 21वें हफ्ते में ‘स्टार प्लस’ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले चैनल्स की लिस्ट में टॉप पर बना रहा। इस चैनल ने 536031(000s) इंप्रेशंस हासिल किए, जबकि 461800 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘सोनी सब’ दूसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में 311535 (000s) के साथ ‘कलर्स’ तीसरे नंबर पर रहा। 279067 (000s) और 261602 (000s) इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में ‘दंगल’ और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे।

21वें हफ्ते में टॉप-5 कार्यक्रमों की लिस्ट में पहले नंबर पर ‘डीडी नेशनल’ का ‘श्रीकृष्णा’ रहा। इसने 10837 (000s) इंप्रेशंस दर्ज किए। 7881 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ का शो ‘महाभारत’ दूसरे और 4079 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘डीडी भारती’ का शो ‘विष्णु पुराण’ तीसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में 3863 (000s)  इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ के शो ‘देवों के देव महादेव’ ने चौथे और 3470 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल’ के शो ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ ने पांचवे स्थान पर कब्जा जमाया।

ग्रामीण मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो 21वें हफ्ते में ‘दंगल’ का जलवा बरकरार रहा और यह पहले पायदान पर बना रहा। 21वें हफ्ते में इसे 929350 (000s) इंप्रेशंस हासिल हुए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 536641 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘बिग मैजिक’ और 247785 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ रहा। ‘सोनी सब’ और ‘डीडी नेशनल’ ने 33126 (000s) और 205530 (000s) इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया।

21वें हफ्ते में ग्रामीण क्षेत्रों में जिन कार्यक्रमों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, उनमें 13555 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल’ का ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ पहले और इसी चैनल का शो ‘महिमा शनिदेव’ की 10473 (000s) इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में ‘डीडी नेशनल’ के शो ‘श्रीकृष्णा’ ने 9587 (000s) इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया। 21वें हफ्ते में टॉप 5 कार्यक्रमों की लिस्ट में ‘दंगल’ के दो शो ‘रामायण’ और ‘रक्त संबंध’ चौथे और पांचवे नंबर पर रहें। इन्हें क्रमश: 8275 (000s) और 7031 (000s) इंप्रेशंस हासिल हुए।


टैग्स बार्क इंडिया स्टार प्लस हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स बार्क रेटिंग
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago