होम / टेलिस्कोप / दर्शकों का चहेता ‘द कपिल शर्मा शो’ होने जा रहा है बंद!
दर्शकों का चहेता ‘द कपिल शर्मा शो’ होने जा रहा है बंद!
कपिल शर्मा शो के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर है। दरअसल, यह शो बंद हो रहा है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को देश के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं। लॉकडाउन के बाद से ये शो फिर से शुरू हुआ और लगातार फैन्स का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस बीच कपिल शर्मा शो के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर है। दरअसल, यह शो बंद हो रहा है, लेकिन घबराए नहीं, क्योंकि आपको बता दें कि ये शो हमेशा के लिए नहीं, बल्कि कुछ दिनों के लिए ही ऑफएयर होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ का ये सीजन अब ऑफ एयर होने जा रहा है। शो को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की जा सकती है। इस सीजन के खत्म होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी लाया जाएगा, लेकिन तब तक फैन्स को इस शो के फ्रेश एपिसोड्स के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
लॉकडाउन के बाद से कपिल शर्मा शो बिना ऑडियंस के ही हो रहा है, लेकिन फिर भी शो की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है और शो को लोगों का बहुत सपोर्ट भी मिलता रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, कुछ दिनों के बाद कपिल फिर इस शो में वापसी करेंगे और वह भी नए रंग रूप के साथ। ऐसे में फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि कपिल शर्मा जल्द ही फिर लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
कुछ दिनों पहले कपिल ने खुद ये अनाउंसमेंट की थी कि वो नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं। हालांकि वो नए शो में नजर आएंगे या फिर नई फिल्म करने वाले हैं इसकी उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लिहाजा मुमकिन हो सकता है कि ये ब्रेक इसी फैसले के तहत लिया गया हो।
टैग्स सोनी द कपिल शर्मा शो