होम / टेलिस्कोप / ड्रग्स के मामले में तमिल अभिनेता श्रीकांत गिरफ्तार
ड्रग्स के मामले में तमिल अभिनेता श्रीकांत गिरफ्तार
पुलिस यह जांच भी कर रही है कि नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ अभिनेता का किसी तरह का ताल्लुक तो नहीं। इसके अलावा किसी अन्य सितारे की संलिप्तता तो नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले जाने-माने अभिनेता श्रीकांत गलत कारणों से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनका नाम ड्रग्स केस में सामने आया है जिसके चलते अभिनेता 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। 23 जून 2025 को श्रीकांत को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में चेन्नई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
उन्हें पूछताछ के लिए नुंगम्बाक्कम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है और उनके ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया और 7 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ अभिनेता का किसी तरह का ताल्लुक तो नहीं। इसके अलावा किसी अन्य सितारे की संलिप्तता तो नहीं है, यह भी जांच की जा रही है।
टैग्स