होम / टेलिस्कोप / एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी सनी देओल की अगली फिल्म

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी सनी देओल की अगली फिल्म

सनी देओल और फरहान अख्तर पहली बार एक साथ बड़ी एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी। जानिए फिल्म की खास बातें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

सनी देओल, जिनकी पिछली फिल्म 'जाट' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया हो, लेकिन उनके दमदार एक्शन ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब एक बार फिर सनी अपने एक्शन अवतार में लौटने को तैयार हैं और इस बार बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता फरहान अख्तर का का साथ उनको मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट सनी देओल के साथ एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रही है। इस प्रोजेक्ट का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय है कि फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस होंगे।

इस खास फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं बालाजी, जो इससे पहले कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। यह उनकी पहली हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म होगी। सनी देओल को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।

फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। फिल्म की कास्टिंग को लेकर काम तेज़ी से चल रहा है और जल्द ही टाइटल और फर्स्ट लुक के साथ इसका आधिकारिक एलान होने वाला है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

9 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

33 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago