होम / / ‘धमाल 4’ की तैयारी शुरू, श्री अधिकारी ब्रदर्स और मारुति फिल्म्स ने मिलाया हाथ
‘धमाल 4’ की तैयारी शुरू, श्री अधिकारी ब्रदर्स और मारुति फिल्म्स ने मिलाया हाथ
श्री अधिकारी ब्रदर्स ने मारुति फिल्म्स की मशहूर निर्माता जोड़ी इंदर कुमार और अशोक ठकेरिया के साथ साझेदारी करते हुए ‘धमाल 4’ के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
हास्य से भरपूर सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। श्री अधिकारी ब्रदर्स ने मारुति फिल्म्स की मशहूर निर्माता जोड़ी इंदर कुमार और अशोक ठकेरिया के साथ साझेदारी करते हुए ‘धमाल 4’ के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की है।
यह सहयोग न केवल दो अनुभवी प्रोडक्शन हाउसों के अनुभव और रचनात्मक सोच का मेल है, बल्कि दर्शकों को एक बार फिर जोरदार हंसी और मस्ती से भरपूर सफर पर ले जाने का वादा भी करता है। धमाल फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, और अब इस चौथे भाग को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्री अधिकारी ब्रदर्स पिछले 40 वर्षों से भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ब्रॉडकास्टिंग, कंटेंट प्रोडक्शन, डिजिटल मीडिया, फिल्म निर्माण और वितरण, वीएफएक्स स्टूडियो से लेकर समाचार प्रकाशन तक, कंपनी ने हर क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। अब तक नेटवर्क ने सात ब्रॉडकास्ट चैनल लॉन्च किए हैं, 10 से अधिक फीचर फिल्मों में योगदान दिया है और 6000 घंटे से ज्यादा कंटेंट की लाइब्रेरी का निर्माण किया है।
श्री अधिकारी ब्रदर्स के मार्कंड अधिकारी ने इस साझेदारी पर कहा, "हम हमेशा मीडिया के हर क्षेत्र में विस्तार और नए अवसरों की तलाश में रहते हैं। मारुति फिल्म्स, इंदर कुमार और अशोक ठकेरिया जैसे प्रतिष्ठित निर्माताओं के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। 'धमाल 4' हमारी आने वाली कई परियोजनाओं की शुरुआत है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग शानदार परिणाम देगा।"
इस सहयोग से न केवल दर्शकों को एक नई और मजेदार सिनेमाई पेशकश मिलने वाली है, बल्कि यह कॉमेडी के प्रति भारतीय दर्शकों के लगाव को एक बार फिर सेलिब्रेट करने जैसा होगा। अब देखना यह होगा कि ‘धमाल 4’ अपने पुराने रंग में रंगेगा या कुछ नए ट्विस्ट और ट्रीट्स लेकर आएगा।
टैग्स