होम / टेलिस्कोप / सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
क्रेजी' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 75 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
सोहम शाह की फिल्म क्रेजी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर क्रेजी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह कुछ खास कमाल दिखा सकी।
महज 4 दिन में फिल्म का कारोबार लाखों में सिमट गया है। क्रेजी' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 75 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हो गया है। 'क्रेजी' ने 1 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन यह 1.35 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।
तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे। सोहम शाह की फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इसने अभी तक बजट के आधे की भी कमाई नहीं की है। अगर ये कलेक्शन ऐसा ही रहा तो फिल्म इस हफ्ते के खत्म होने तक सिनेमाघरों से हट जायेगी।
'क्रेजी' में सोहम एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उनके किरदार का नाम अभिमन्यु सूद है और उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। नायक अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए 5 करोड़ रुपये का इंतजाम करता है।
टैग्स