होम / टेलिस्कोप / वेब सीरीज 'फ़र्ज़ी' का दूसरा सीजन आएगा : शाहिद कपूर लेंगे करियर की सबसे ज्यादा फीस
वेब सीरीज 'फ़र्ज़ी' का दूसरा सीजन आएगा : शाहिद कपूर लेंगे करियर की सबसे ज्यादा फीस
फिलहाल शाहिद अपनी फिल्म अर्जुन उस्तरा में काम कर रहे हैं जिसमें वह गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
शाहिद कपूर पिछली बार पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'देवा' में नजर आए थे। फिल्म को भले ही अच्छी सफलता नहीं मिली लेकिन शाहिद के अभिनय को सराहा गया। अब मिल रही जानकारी में मुताबिक, वेब सीरीज फ़र्ज़ी के दूसरे सीजन पर काम चल रहा है और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'फर्जी 2' के लिए निर्माताओं से तरफ से शाहिद को 45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह एक्टर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। यह सीरीज अगले साल के मध्य तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। राज और डीके ने 'फर्जी 2' के निर्देशन की कमान संभाली है। इसमें शाहिद का सामना विजय सेतुपति और केके मेनन से होगा।
आपको बता दें कि 'फर्जी' का पहला भाग साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। 'फर्जी' एक ग्राफिक आर्टिस्ट सनी की कहानी है, जो अपने दादा की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए नकली नोट छापने की दुनिया में कदम रखता है।
फिलहाल शाहिद अपनी फिल्म अर्जुन उस्तरा में काम कर रहे हैं जिसमें वह गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
टैग्स