होम / टेलिस्कोप / संजय कपूर की संपत्ति में करिश्मा कपूर को हिस्सा नहीं : बच्चे होंगे असली वारिस
संजय कपूर की संपत्ति में करिश्मा कपूर को हिस्सा नहीं : बच्चे होंगे असली वारिस
संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद छिड़ा हुआ है। जानिए क्यों करिश्मा कपूर को नहीं मिलेगा हिस्सा और कौन हैं असली उत्तराधिकारी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से कारोबारी संजय कपूर का निधन हो गया। इस घटना के बाद से उनकी 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। खासकर यह सवाल उठाया गया कि क्या उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर भी इस संपत्ति में हिस्सा मांग सकती हैं?
हालांकि, परिवार से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा कपूर संजय कपूर की संपत्ति की किसी भी विरासत में शामिल नहीं हैं। वसीयत में उनका नाम कहीं भी दर्ज नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा ने न तो कोई कानूनी दावा किया है और न ही वह ऐसा करने का इरादा रखती हैं।
फिलहाल, उनकी प्राथमिकता सिर्फ अपने बच्चों की भलाई और भविष्य है। संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं। समायरा और कियान। रिपोर्ट्स के अनुसार, यही दोनों बच्चे संजय की संपत्ति के कानूनी उत्तराधिकारी हैं और उन्हें इस पर पूरा अधिकार मिलेगा।
संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से विवाह किया, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। संजय कपूर की मौत को लेकर जो विवरण सामने आए हैं, उनके अनुसार, पोलो खेलते समय उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी। मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार दिया, जिससे उन्हें साँस लेने में तकलीफ हुई और दिल का दौरा पड़ गया।
टैग्स