होम / टेलिस्कोप / 'धड़क 2' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ, पोस्टर में लड़ने और मरने की बात
'धड़क 2' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ, पोस्टर में लड़ने और मरने की बात
फिल्म के नए पोस्टर में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूजे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो लड़ना।'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग मूवी 'धड़क 2' के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले साल सर्दियों में रिलीज़ की जानी थी लेकिन सीबीएफसी से इसे हरी झंडी नहीं मिली थी।
फिल्म के कुछ बदलाव किया गया है और अब यह जल्द ही रिलीज़ होगी। फिल्म के नए पोस्टर में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूजे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो लड़ना।' धड़क 2' को 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें, यह पहला मौका होगा, जब सिद्धांत और तृप्ति पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। 'धड़क 2' के निर्देशन की कमान शाजिया इकबाल ने संभाली है, वहीं करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। 'धड़क 2' साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है, जिसके जरिए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था।
SIDDHANT CHATURVEDI - TRIPTII DIMRI: 'DHADAK 2' RELEASE DATE ANNOUNCEMENT… 1 August 2025 is the release date of #Dhadak2, which features #SiddhantChaturvedi and #TriptiiDimri in lead roles.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 26, 2025
Directed by #ShaziaIqbal, the film is produced by #KaranJohar, #UmeshKumarBansal,… pic.twitter.com/mCeohsIEhL
टैग्स