होम / टेलिस्कोप / ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने छोड़ी ‘डॉन 3’: जानें कारण

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने छोड़ी ‘डॉन 3’: जानें कारण

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है। जबरदस्त सफलता के बाद अभिनेता ने अपने करियर प्लान बदले हैं। उन्होंने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही धुरंधर ने रणवीर सिंह के करियर को नई दिशा दे दी है। फिल्म ने 19 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 590 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस शानदार सफलता के बाद रणवीर अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने डॉन 3 से हटने का फैसला किया है, जिसे फरहान अख्तर निर्देशित करने वाले थे। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक के बाद एक गैंगस्टर फिल्मों में खुद को दोहराना नहीं चाहते। वह आगे ऐसी कहानियां चुनना चाहते हैं, जो उनके अभिनय को नए स्तर पर ले जाएं।

सूत्रों के अनुसार, रणवीर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को प्राथमिकता देने का फैसला किया है, जिसकी शूटिंग तय समय से पहले शुरू करने की योजना है।

‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने के बाद अब मेकर्स नए लीड एक्टर की तलाश में जुट गए हैं। इससे पहले फिल्म में लीड एक्ट्रेस और विलेन को लेकर भी बदलाव हो चुके हैं। ऐसे में साफ है कि ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने रणवीर सिंह के करियर ग्राफ और फैसलों दोनों को नई ऊंचाई दे दी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago