होम / टेलिस्कोप / दूरदर्शन फिर लाया लोकप्रिय शो 'रामायण', आज से होगा प्रसारण

दूरदर्शन फिर लाया लोकप्रिय शो 'रामायण', आज से होगा प्रसारण

22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर भक्त उनकी भक्ति में लीन है। ऐसे में दूरदर्शन एक बार फिर दर्शकों का लोकप्रिय शो 'रामायण' शुरू कर रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर भक्त उनकी भक्ति में लीन है। ऐसे में दूरदर्शन एक बार फिर दर्शकों का लोकप्रिय शो 'रामायण' शुरू कर रहा है,जोकि रामानंद सागर द्वारा निर्मित है। यह पॉपुलर टीवी सीरियल हर किसी का फेवरेट रहा है। इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है, जैसे 90 के दशक में हुआ करती थी। हर धर्म के लोगों ने इस सीरियल को खूब प्यार दिया है, वहीं अब अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर 'रामायण' सीरियल की को फिर से शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी।

इसे देखते हुए दूरदर्शन ने 'डीडी नेशनल' चैनल पर पांच फरवरी से दोपहर शाम छह बजे  प्रसारित करने का ऐलान किया है। इसका पुन: प्रसारण दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। 

दूरदर्शन ने रामायण को लेकर एक पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥ धर्म, प्रेम और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', देखिए डीडी नेशनल पर 5 फरवरी से प्रतिदिन शाम 6 बजे और पुनः प्रसारण दोपहर 12 बजे। 

स्टारकास्ट की बात करें तो, इस शो में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। ये शो पहली बार साल 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। शो के हर किरदार को आज भी लोग पसंद करते हैं। इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं।

वहीं, इससे पहले कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में भी रामायण को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था। तब भी लोगोंं ने इस शो को भरपूर प्यार दिया था।  


टैग्स दूरदर्शन राम मंदिर रामायण रामानंद सागर डीडी नेशनल प्राण प्रतिष्ठा
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

12 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago