होम / टेलिस्कोप / ओटीटी पर आएगी राम चरण की 'गेम चेंजर': जानिए कहां होगी रिलीज
ओटीटी पर आएगी राम चरण की 'गेम चेंजर': जानिए कहां होगी रिलीज
शंकर जैसे निर्देशक के होने के बाद भी इस फिल्म को वह सफलता नहीं मिली जैसी की उम्मीद की जा रही थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
तेलगु के प्रसिद्द अभिनेता राम चरण की हालिया रिलीज़ फिल्म 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। शंकर जैसे निर्देशक के होने के बाद भी इस फिल्म को वह सफलता नहीं मिली जैसी की उम्मीद की जा रही थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। राम चरण की 'गेम चेंजर' अब 7 फरवरी 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली लेकिन उसके बाद अच्छे रिव्यु नहीं आने के कारण इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया। हिंदी भाषा में भी फिल्म को बड़े धूमधाम के साथ रिलीज़ किया गया था लेकिन यहां भी फिल्म कुछ ख़ास अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई। अब देखना होगा कि ओटीटी पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
टैग्स