होम / टेलिस्कोप / राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' हुई फ्लॉप : महज इतनी हुई कमाई
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' हुई फ्लॉप : महज इतनी हुई कमाई
राजकुमार राव की पिछली फिल्म 'भूल चूक माफ़' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 60 करोड़ रूपये की कमाई की थी लेकिन इस फिल्म में उनका जादू नहीं चल पाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हमेशा अभिनय को लेकर नए प्रयोग करते है और हर किस्म के किरदार निभाने का भरसक प्रयास करते है। अपने करियर में पहली बार उन्होंने एक इंटेस गैंगस्टर की भूमिका अपनी फिल्म 'मालिक' में निभाई है लेकिन यह फिल्म अब फ्लॉप हो चुकी है। कहा जा सकता है कि यह फिल्म एक ऐसे समय पर रिलीज हुई जब पहले से ही कई बड़ी फिल्में मैदान में थी वहीं शुक्रवार को रिलीज हुई 'सैयारा' का तूफान ऐसा आया कि इस फिल्म को अब स्क्रीन ही नहीं मिल रही।
11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 22 करोड़ की कमाई की है। मानुषी छिल्लर की मौजूदगी भी इस फिल्म के लिए किसी काम नहीं आई। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत निकालने में भी कमायाब नहीं हो पाई है। राजकुमार राव की पिछली फिल्म 'भूल चूक माफ़' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 60 करोड़ रूपये की कमाई की थी लेकिन इस फिल्म में उनका जादू नहीं चल पाया।
टैग्स