होम / टेलिस्कोप / रजनीकांत की ‘कुली’ आज रिलीज : बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद
रजनीकांत की ‘कुली’ आज रिलीज : बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, और इसकी अवधि 2 घंटे 48 मिनट है। प्रशंसक इसे रजनीकांत के 50वें साल के जश्न के रूप में देख रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ आज, 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है।
फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और आमिर खान का खास कैमियो है। ‘कुली’ को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 34 करोड़ और विश्व भर में 75 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की है। तमिल में 10 लाख से ज्यादा और हिंदी में 26 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। पहले दिन का कलेक्शन 80-90 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर बना सकता है।
फिल्म का बजट 350-400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रजनीकांत का किरदार ‘देवा’ एक दमदार अवतार में नजर आएगा। ट्रेलर में उनके स्टाइलिश लुक और एक्शन ने प्रशंसकों का जोश बढ़ा दिया है।
अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और गिरीश गंगाधरन की सिनेमैटोग्राफी फिल्म को और भव्य बना रही है। हालांकि, ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से टकराव होगा। फिर भी, रजनीकांत के फैनबेस और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसे भारी पड़ने का संकेत दे रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, और इसकी अवधि 2 घंटे 48 मिनट है। प्रशंसक इसे रजनीकांत के 50वें साल के जश्न के रूप में देख रहे हैं।
टैग्स