होम / टेलिस्कोप / राजस्थान पर्यटन विभाग ने अपूर्वा मखीजा को आईफा इवेंट से बाहर किया
राजस्थान पर्यटन विभाग ने अपूर्वा मखीजा को आईफा इवेंट से बाहर किया
राजस्थान पर्यटन विभाग ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि आईफा ने अपूर्वा मखीजा को अपने प्रमोटर्स की सूची से हटा दिया है, जिससे वह सभी इवेंट से बाहर हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
राजस्थान में होने वाले आईफा अवॉर्ड शो के प्रचारकों में शामिल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को आईफा से बाहर कर दिया गया है। अब वह आधिकारिक रूप से आईफा प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं हैं। राजस्थान पर्यटन विभाग ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि आईफा ने अपूर्वा मखीजा को अपने प्रमोटर्स की सूची से हटा दिया है, जिससे वह सभी इवेंट से बाहर हो गई हैं।
वह 20 फरवरी को उदयपुर में एक्टर अली फजल के साथ सिटी पैलेस, अमराई घाट और पिछोला झील पर प्रमोशनल शूट में शामिल होने वाली थीं। दरअसल, 13 फरवरी को कोटा में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
राजपूत करणी सेना ने भी अपूर्वा की भागीदारी का विरोध किया। आपको बता दें, राजस्थान में पहली बार आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवॉर्ड का आयोजन हाेने जा रहा है। पर्यटन विभाग के साझे में यह आयोजन 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा।
टैग्स