होम / टेलिस्कोप / अब इस विदेशी टीवी शो में नजर आएंगे पीएम मोदी

अब इस विदेशी टीवी शो में नजर आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं और यही वजह है कि देशवासी उन्हें नए रूप और अंदाज़ में अक्सर देखते रहते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं और यही वजह है कि देशवासी उन्हें नए रूप और अंदाज़ में अक्सर देखते रहते हैं। जल्द ही पीएम का एक और नया रूप लोगों को देखने को मिलेगा, जब वह डिस्कवरी के चर्चित शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नज़र आएंगे। इसकी जानकारी शो के होस्ट और स्टार बेयर ग्रिल्स ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर ग्रिल्स ने बताया कि उन्होंने भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए नरेंद्र मोदी के प्रयासों पर आधारित एक खास कार्यक्रम शूट किया है। बेयर ग्रिल्स ने शो का एक विडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पीएम मोदी से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस स्पेशल एपिसोड का प्रसारण 12 अगस्त को रात नौ बजे वाइल्ड डिस्कवरी पर होगा। इस संबंध में पीएम का कहना है कि यह शो उन्हें विश्व के समक्ष भारत की समृद्ध पर्यावरण विरासत को प्रदर्शित करने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है। डिस्कवरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पीएम ने कहा, ‘मैं सालों तक प्रकृति के बीच रहा हूं और इसका मेरे जीवन पर स्थायी प्रभाव है। इसलिए जब मुझसे राजनीति से परे एक ऐसे कार्यक्रम के बारे में पूछा गया, जो प्रकृति से जुड़ाव रखता है, तो मैंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। मेरे लिए यह शो भारत की समृद्ध पर्यावरण विरासत को प्रदर्शित करने और पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व पर जोर देने का एक शानदार अवसर है’।

शो के बारे में बेयर ग्रिल्स का कहना है कि 180 देशों के लोग जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। पीएम मोदी बताएंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है। गौरतलब है कि इस साल 10 मार्च को बेयर ग्रिल्स उत्तराखंड स्थित जिमकार्बेट टाइगर रिज़र्व में थे, तब पार्क प्रबंधन द्वारा पीएम की यात्रा को देखते हुए पर्यटकों को बुकिंग रद्द कर दी गई थी। उस वक़्त इस विषय में कई कयास लगाये जा रहे थे, और अब तस्वीर पूरी तरह साफ़ हो गई कि ग्रिल्स की भारत यात्रा का मकसद क्या था। 


 


टैग्स नरेंद्र मोदी टीवी शो बेयर ग्रिल्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago