होम / टेलिस्कोप / IFFI में ‘पंचायत सीजन 2' ने जीता सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का खिताब

IFFI में ‘पंचायत सीजन 2' ने जीता सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का खिताब

गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘पंचायत सीजन 2' ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिल को छू लेने वाली हिंदी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘पंचायत सीजन-2' ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता है। 

दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखा गया ‘पंचायत सीजन-2' एक शहरी स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है। नायक अभिषेक त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित एक काल्पनिक गांव फुलेरा के एक जीर्ण-शीर्ण पंचायत कार्यालय के सचिव की भूमिका निभाई है।

अपने पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, इस सीरीज का दूसरा सीजन फुलेरा में बिताए गए अभिषेक के जीवन को गहराई से चित्रित करता है। अपनी कैट परीक्षा की तैयारी के दौरान गांव की राजनीति के बीच नई चुनौतियों का सामना करते हुए, अभिषेक कॉरपोरेट की दुनिया में अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करता है।

प्रासंगिक क्षणों और प्रचुर हास्य से भरपूर यह सीजन, ग्रामीण जीवन में रोज-ब-रोज पेश आने वाली चुनौतियों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें गांव की विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए अभिषेक के प्रधान, विकास, प्रह्लाद और मंजू देवी के साथ बनते संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। इस लोकप्रिय सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

इससे पहले, 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत में ओटीटी उद्योग में तेजी से वृद्धि होते देखी गई है और भारत में सृजित विषय-सामग्री हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। इस क्षेत्र में हो रही सालाना 28 प्रतिशत की उत्‍साहपूर्ण वृद्धि दर को रेखांकित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था कि विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर शानदार डिजिटल कंटेंट के रचियताओं को सम्मानित करने के लिए ओटीटी पुरस्कार शुरू किए गए थे।

अंतिम नामांकनों में 'पंचायत सीजन-2' सबसे उल्‍लेखनीय रहा, इन नामांकनों में अभय पन्नू द्वारा 'रॉकेट बॉयज' सीजन-1, राहुल पांडे और सतीश नायर द्वारा निर्देशित निर्मल पाठक की 'घर वापसी' और विपुल अमृतलाल शाह एवं मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित 'ह्यूमन' शामिल हैं।

जूरी पैनल ने सोनी लिव पर दिखाई गई वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज सीजन-1' का विशेष उल्लेख करने की भी सर्वसम्मति से सिफारिश की।

प्रतियोगिता में 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से 10 भाषाओं में प्रभावशाली 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।


टैग्स पंचायत सीजन-2 बेस्ट वेब सीरीज
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

18 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago