होम / टेलिस्कोप / पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तानी सितारों का इंस्टाग्राम बंद
पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तानी सितारों का इंस्टाग्राम बंद
कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत ने बंद किया। अब इस कड़ी में पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाज गिरी है। माहिरा खान और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत मे आतंकवाद के आका पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए हैं। कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत ने बंद किया। अब इस कड़ी में पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाज गिरी है।
चर्चित अभिनेत्री माहिरा खान और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं। हानिया की भारत में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें कई भारतीय फॉलो करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने भारत के प्रति समर्थन भी दिखाया था और इस घटना पर दुख जताया था।
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले भारत ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर-गुलाल' की रिलीज पर रोक लगा दी थी। 9 मई को यह फिल्म रिलीज होनी थी, जिसमें फवाद के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर थीं। पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही इस फिल्म को भारत में बैन करने की मांग उठने लगी थी।
टैग्स