होम / टेलिस्कोप / पहलगाम आतंकी हमले पर अब फूटा रजनीकांत का गुस्सा
पहलगाम आतंकी हमले पर अब फूटा रजनीकांत का गुस्सा
दुश्मन जानबूझकर कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार को दोषियों को ढूंढ़कर ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो कल्पना से परे हो।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीती 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है। इस हमले में 26 निर्दोष भारतीयों को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी और हमले पर गुस्सा जाहिर किया। 'जेलर 2' का शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद रजनीकांत चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस हमले को कश्मीर में शांति को बाधित करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास बताया।
उन्होंने कहा, दुश्मनों ने कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का भरसक प्रयास किया है, सरकार को चाहिए कि वह दुश्मनों को पकड़कर सख्त से सख्त कार्रवाई करे, जो उनकी कल्पना से भी परे हो। आपको बता दें, बॉलीवुड के तीनों खान यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान ने इस घातक हमले पर सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया और हमले की कड़ी निंदा की।
टैग्स