होम / टेलिस्कोप / 15 अगस्त को लॉन्च होगा नया एंटरटेनमेंट चैनल
15 अगस्त को लॉन्च होगा नया एंटरटेनमेंट चैनल
टेलिकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए टैरिफ ऑर्डर लागू होने के बाद फ्री टू एयर (FTA) चैनल्स का मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है
पंकज शर्मा 6 years ago
दो मूवी चैनल्स ‘मनोरंजन टीवी’ (हिंदी) और ‘मनोरंजन मूवीज’ (पंजाबी) संचालित करने वाला ‘मनोरंजन ग्रुप’ (Manoranjan Group) भी इस मौके को भुनाने में जुट गया है। इसके तहत ग्रुप ने जनरल एंटरटेनमेंट कैटेगरी (GEC) में कदम रखते हुए नया एफटीए चैनल ‘मनोरंजन ग्रैंड’(Manoranjan Grand) लाने की घोषणा की है। इस चैनल को 15 अगस्त को ल़ॉन्च किया जाएगा। चैनल का टेस्ट सिग्नल शुरू हो गया है। इस चैनल के लिए ग्रुप को फरवरी में लाइसेंस मिला था।
इस चैनल के द्वारा ग्रुप छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस करेगा। चैनल का फोकस क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी जॉनर पर होगा। बता दें कि इसी साल फरवरी में नए टैरिफ ऑर्डर के लागू होने के बाद प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने एफटीए चैनल्स को पे चैनल्स में परिवर्तित कर दिया है। इस चैनल पर सप्ताह के दिनों (वीक डेज) में दो घंटे की जबकि सप्ताहांत (वीकेंड) में तीन घंटे की ऑरिजिनल प्राइमटाइम प्रोग्रामिंग रखी जाएगी, जिसे आने वाले समय में बढ़ाकर पांच से छह घंटे किया जाएगा। बताया जाता है कि यह चैनल सभी प्रमुख मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO’s), केबल ऑपरेटर्स के साथ ही डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मनोरंजन ग्रुप फ्रीटूएयर चैनल मनोरंजन ग्रैंड