होम / टेलिस्कोप / प्राइवेट टीवी चैनल्स को अब करना होगा ये काम, MIB ने जारी किए आदेश
प्राइवेट टीवी चैनल्स को अब करना होगा ये काम, MIB ने जारी किए आदेश
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने कहा, टीवी व्युअर्स के लिए काफी फायदेमंद होगी ये पहल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सभी प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनल्स को आदेश दिया है कि वे हिंदी अथवा प्रादेशिक भाषा में किसी भी सीरियल अथवा प्रोग्राम का प्रसारण करते समय उसकी कास्टिंग/क्रेडिट्स/टाइटल को संबंधित भाषा में भी डिस्प्ले करें। मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान में कई हिंदी और प्रादेशिक भाषाओं के टीवी चैनल्स इन डिटेल्स को सिर्फ अंग्रेजी में डिस्प्ले करते हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की कवायद से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और देश के टीवी व्युअर्स के लिए यह फायदेमंद होगी।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘देखने में आया है कि हिंदी और प्रादेशिक भाषा के कई टीवी चैनल्स, हिंदी और प्रादेशिक भाषाओं के जो सीरियल्स दिखाते हैं, उनमें कास्टिंग/क्रेडिट्स/टाइटिल सिर्फ अंग्रेजी में डिस्प्ले करते हैं। ऐसा करने से हिंदी और प्रादेशिक भाषा के दर्शकों को टीवी सीरियल्स/प्रोग्राम्स की कास्टिंग के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है।’
मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि देश में टीवी व्युअर्स की संख्या बढ़ाने और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट सैटेलाइट चैनल्स को ये सलाह दी जाती है कि वे जब भी हिंदी या प्रादेशिक भाषा में किसी सीरियल अथवा प्रोग्राम का प्रसारण करें तो कार्यक्रम की कास्टिंग/क्रेडिट्स/टाइटल्स को संबंधित भाषा में भी डिस्प्ले करें।
इस बारे में सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि ऐसे टीवी चैनल्स यदि भारतीय भाषा के अलावा अंग्रेजी में भी टाइटल्स और क्रेडिट देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। सिनेमा के लिए भी ऐसा ही आदेश जारी किया जा रहा है।
Union I&B Minister Prakash Javadekar: In addition to Indian language if they want to give titles and credits in English as well, they are free to do so. So we are not restricting anything, we are actually adding the Indian languages. We are issuing such orders for cinema also. https://t.co/aoskzYfTpR
— ANI (@ANI) June 14, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय रीजनल टीवी चैनल्स टीवी सीरियल्स