होम / टेलिस्कोप / अब नए नाम से जाना जाएगा ZEE समूह का ये प्रमुख चैनल
अब नए नाम से जाना जाएगा ZEE समूह का ये प्रमुख चैनल
पूर्व में ‘स्टार इंडिया’ और ‘सन टीवी’ के चार चैनलों के नाम बदलने की याचिका को मिल चुकी है MIB की मंजूरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के भोजपुरी चैनल ‘जी भोजपुरी सिनेमा’ (Zee Bhojpuri Cinema) का नाम बदलकर ‘गंगा बाईस्कोप’ (Ganga Biskope) करने की एप्लीकेशन को मंजूरी दे दी है।
देश में चैनलों की व्युअरशिप नापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) के 17वें हफ्ते के डाटा पर नजर डालें तो भोजपुरी मार्केट में ‘जी’ का ये चैनल नंबर एक पर बना हुआ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘बिग गंगा’ है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘दबंग’ और चौथे नंबर पर ‘भोजपुरी धमाका ढिशुम’ और पांचवे नंबर पर ‘ऑस्कर मूवीज भोजपुरी’ चैनल है।
गौरतलब है कि इससे पहले एमआईबी की ओर से ‘स्टार इंडिया’ और ‘सन टीवी’ के चार चैनलों के नाम बदलने की याचिका को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा मंत्रालय की ओर से जनवरी और फरवरी में छह नए चैनलों (Skystar Bangla, Skystar Telugu, PTC Music, PTC Punjabi, PTC Simran, और Zee Classic) को लाइसेंस दिए जा चुके हैं। इन सभी छह चैनलों को नॉन न्यूज कैटेगरी में ये लाइसेंस दिए गए थे।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड जी भोजपुरी सिनेमा गंगा बाईस्कोप