होम / टेलिस्कोप / बेयर ग्रिल्स के साथ PM मोदी के शो ने बनाया ये रिकॉर्ड

बेयर ग्रिल्स के साथ PM मोदी के शो ने बनाया ये रिकॉर्ड

ये शो 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुआ था और फिर दूरदर्शन द्वारा भी प्रसारित किया गया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

रेटिंग के मामले में डिस्कवरी चैनल पर आने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड ने काफी ऊंची छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ हिस्सा लिया, उसकी व्युअरशिप काफी रही है। रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इस शो को लेकर 360 करोड़ लोग चर्चा कर चुके हैं और यह लगातार जारी है। प्रधानमंत्री के इस शो में आने से ये शो न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग टीवी शो बन गया है।

नेटजिओ पर वाइल्ड शो और नेटफ्लिक्स पर यू वर्सेज वाइल्ड शो के ईपी और को-क्रिएटर डेलबर्ट शूपमैन ने ट्वीट करके इस उपलब्धि के बारे में बताया। मैन वर्सेज वाइल्ड शो की मेजबानी करने वाले बेयर ग्रिल्स ने भी शूपमैन के ट्वीट को रीट्वीट किया और इस उपलब्धि पर खुद को गौरवांवित महसूस करते हुए अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि ये शो 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुआ था और फिर दूरदर्शन द्वारा भी प्रसारित किया गया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल मैन वर्सेज वाइल्ड
सम्बंधित खबरें

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

18 hours ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 day ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

2 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

4 days ago

रहमान के समर्थन में उतरीं अनुराधा पौडवाल: बोलीं– वह संत जैसे इंसान

एआर रहमान के सांप्रदायिकता वाले बयान पर विवाद के बीच गायिका अनुराधा पौडवाल ने रहमान को संत जैसा इंसान बताया और कहा कि मीडिया अक्सर विवादित जवाब निकलवाने की कोशिश करता है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago