होम / टेलिस्कोप / कार्तिक आर्यन बनेंगे ‘कैप्टन इंडिया’ : शिमित अमीन संग पहली बार करेंगे काम

कार्तिक आर्यन बनेंगे ‘कैप्टन इंडिया’ : शिमित अमीन संग पहली बार करेंगे काम

कार्तिक पहली बार जाने-माने फिल्मकार शिमित अमीन के साथ काम करने जा रहे हैं, जिनके खाते में 'अब तक छप्पन', 'चक दे इंडिया' और 'रॉकेट सिंह' जैसी यादगार फिल्में दर्ज हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

भूल भुलैया 3 की शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन अपने करियर में नए-नए मोड़ ला रहे हैं। रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक, वे अब अलग-अलग जॉनर में दमदार निर्देशकों के साथ काम कर दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। फिलहाल उनके पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स शूटिंग फ्लोर पर हैं -समीर विद्वांस की 'तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी' और अनुराग बसु की एक 'अनटाइटल्ड लव स्टोरी'।

दोनों ही 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इनकी शूटिंग पूरी होते ही कार्तिक मृगदीप सिंह लांबा की 'नागजिला' में नजर आएंगे। अब इंडस्ट्री के सूत्रों से खबर आ रही है कि कार्तिक पहली बार जाने-माने फिल्मकार शिमित अमीन के साथ काम करने जा रहे हैं, जिनके खाते में 'अब तक छप्पन', 'चक दे इंडिया' और 'रॉकेट सिंह' जैसी यादगार फिल्में दर्ज हैं।

पिछले एक साल से दोनों के बीच कई विषयों पर चर्चा हो रही थी और इसी दौरान कार्तिक ने उन्हें 'कैप्टन इंडिया' का आइडिया सुनाया। कहानी सुनते ही शिमित इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस पर तुरंत स्क्रिप्ट तैयार कर दी। 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म की पृष्ठभूमि एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसकी शूटिंग भारत के साथ मोरक्को में भी होगी। मोरक्को में लोकेशन देखने का काम भी पूरा हो चुका है। मेकर्स मार्च से जुलाई 2026 के बीच फिल्म को शूट कर 2027 की पहली छमाही में रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। इस तरह, आने वाले दो सालों में कार्तिक रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर का ऐसा पैकेज लेकर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को स्क्रीन से नज़रें हटाने नहीं देगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

7 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago